Deepika Padukone 2023 Academy Museum Gala: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक बार फिर से देश का नाम रौशन कर दिया है। बीते दिन यानी रविवार को ‘2023 अकादमी संग्रहालय गाला’ (2023 Academy Museum Gala) अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित किया गया था। इस समारोह में कई स्टार्स ने शिरकत की जिसमें भारतीय एक्ट्रेस दीपिका भी शामिल थीं। ब्लू कलर के गाउन में वो बेहद हसीन लग रही थीं।
यह भी पढ़ें: तुम घर से भागी हुई… खानजादी को लेकर ईशा मालवीय ने कह दी इतनी बड़ी बात, नेटिजेंस ने लगा दी क्लास
‘टाइम मैगजीन’ के कवर पर दीपिका (Deepika Padukone 2023 Academy Museum Gala)
पता हो कि, अकादमी संग्रहालय गाला ऑस्कर के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंच है जो एक ही बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है। इस साल की शुरुआत में दीपिका ने ऑस्कर में इंडियन गाना गाने के लिए मंच पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया। वहीं अब साल के अंत में भी वो इस मंच पर पहुंच गई हैं, जो बेहद सम्मान की बात है। एक्ट्रेस को उनकी दोनों फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ के दुनिया भर में 2200 करोड़ से अधिक की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ‘टाइम मैगजीन’ के कवर पर जगह मिली।

Image Credit: Google
इन सितारों ने भी की शिरकत
बता दें कि इस समारोह में सिंगर सेलेना गोमेज़ और दुआ लीपा जैसे कई सेलेब्स को भी सितारों से सजे रेड कार्पेट पर फोटोग्राफरों के लिए पोज देते देखा गया। उनके साथ हॉलीवुड ए-लिस्टर्स नताली पोर्टमैन, लुपिता न्योंगो, के हुई क्वान और मेरिल स्ट्रीप समेत कई अन्य लोग शामिल हुए। ज्यादातर सेलेब्स ने रात में काले रंग के कपड़े पहने।

Image Credit: Instagram
दीपिका पादुकोण का जलवा (Deepika Padukone 2023 Academy Museum Gala)
इस फंक्शन के लिए दीपिका बेहद एक्साइटेड थीं, और उन्होंने रेड कार्पेट पर जाने से पहले, इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर रात के अपने लुक की कई तस्वीरें भी शेयर कीं। एक फैन ने ट्विटर पर दीपिका की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हमेशा की तरह शानदार।” एक अन्य ने कहा, “वह उस खूबसूरत गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही है।” एक तीसरे प्रशंसक ने लिखा, “मेरी रानी अपनी मिलियन डॉलर मुस्कान दिखा रही है… इस डीपी (दीपिका पादुकोण) के लिए धन्यवाद… बस आपके अस्तित्व के लिए धन्यवाद।”

Image Credit: Instagram
दीपिका पादुकोण वर्कफ्रंट
बताते चलें कि, साल 2023 की शुरुआत से लेकर अंत तक अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस इन दिनों अपने दोस्तों के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही थीं। अब उन्हें जल्द ही प्रभास के साथ साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ऋतिक रोशन के साथ एरियल एक्शन फिल्म फाइटर भी है, जो जनवरी 2024 में रिलीज होगी। वायाकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित, इस फिल्म में अनिल कपूर भी हैं। साथ ही वो रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में भी नजर आएंगी। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी हैं और यह 2024 में रिलीज होगी।