Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhool Chuk Maaf का दूसरे वीकेंड भी दबदबा बरकरार, Rajkumar Rao की मूवी के कलेक्शन में मोटा इजाफा

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'भूल चूक माफ' इन दिनों थिएटर्स में छाई हुई है। मूवी ने दूसरे वीकेंड भी धमाकेदार कमाई की। आइए आपको मूवी की अब तक की कमाई के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

P.C- IMDb

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है। मूवी की कमाई में दूसरे वीकेंड भी मोटा इजाफा हुआ। ऑडियंस इस मूवी पर काफी प्यार लूटा रही है। पहले दिन धमाकेदार कमाई करने के बाद भी ये मूवी अभी भी नोट छाप रही है। वहीं मूवी में वामिका गब्बी और राजकुमार राव की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अभी तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रहीं ये 9 फिल्में, टॉप 10 में 1 वेब सीरीज बना पाई जगह

---विज्ञापन---

मूवी ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट 10वें दिन मूवी ने 6.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.86% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 9.02%, दोपहर के शो 27.80%, शाम के शो 31.65% और रात के शो 18.95% रहे। मूवी के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो राजकुमार राव की मूवी ने अब तक 58.85 करोड़ की मोटी कमाई की है।

---विज्ञापन---

मूवी की कास्ट

वहीं दूसरी ओर पहले दिन मूवी ने 7 करोड़ का बिजनेस किया था। पहले वीकेंड पर मूवी ने 21 करोड़ का धांसू बिजनेस कर सबको चौंका दिया था। वहीं मूवी में पहली बार वामिका गब्बी और राजकुमार राव की जोड़ी ऑडियंस को देखने को मिली। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वामिका और राजकुमार के साथ-साथ मूवी में संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, सीमा पाहवा और इश्तियाक खान मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

रिलीज से पहले हुआ था विवाद

रिलीज से पहले ही मूवी विवादों में छाई रही। पहले इसे 9 मई को रिलीज किया जाना था। लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन करके इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया था। वहीं INOX और PVR थिएटर मालिकों ने इस पर आपत्ति जताते हुए मेकर्स पर केस कर दिया था। उनका मानना था कि इससे काफी नुकसान हुआ है। कोर्ट में केस चलने के बाद फाइनली इसे थिएटर में रिलीज किया गया। वहीं अब फैंस को मूवी काफी पसंद आ रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 44 साल की उम्र में पापा बने ‘कहानी’ एक्टर, शादी के 2 साल बाद घर आया नन्हा मेहमान

First published on: Jun 02, 2025 06:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola