Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

44 साल की उम्र में पापा बने ‘कहानी’ एक्टर, शादी के 2 साल बाद घर आया नन्हा मेहमान

Parambrata Chattopadhyay Become Father:  विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' में नजर आने वाले एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय के घर नन्हा मेहमान आया है। परमब्रत की पत्नी प्रिया ने कोलकाता में शादी के 2 साल बाद पहले बच्चे को जन्म दिया है।

---विज्ञापन---

parambrata chattopadhyay
Image Credit: Instagram

Parambrata Chattopadhyay Become Father: बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिन सहगल के बाद इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पापा बन गए हैं। विद्या बालन की फिल्म कहानी में नजर आने वाले एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय के घर नन्हा मेहमान आया है। इस साल शुरुआत में ही कपल ने बेबी के आने की गुड न्यूज फैंस को दी थी और अब एक्टर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज खुद शेयर की है।

पापा बने 44 साल के एक्टर परमब्रत

बंगाली और हिंदी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का हुनर दिखाने वाले एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय की दूसरी पत्नी ने शादी के बाद पहले बच्चे को जन्म दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रिया ने बच्चे को जन्म दिया है,इस बात की पु्ष्टि उनके एक करीबी ने की है। उन्होंने बताया है कि बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है।

---विज्ञापन---

परमब्रत की पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

परमब्रत चट्टोपाध्याय की पत्नी प्रिया ने बेटे को जन्म दिया है और दोनों ठीक हैं। प्रिया और परमब्रत ने शादी के 2 साल बाद अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है। प्रिया एक सोशल वर्कर हैं और एक्टर से उनकी ये दूसरी शादी है। कपल ने साल 2023 में अपने कोलकाता वाले घर ही कोर्ट मैरिज की थी।

---विज्ञापन---

फरवरी 2025 में दी थी गुड न्यूज

परमब्रत चट्टोपाध्याय ने अपनी पत्नी प्रिया के साथ फोटोज शेयर कर फरवरी 2025 में बेबी के आने की खुशखबरी शेयर की थी। 27 जून को परमब्रत चट्टोपाध्याय अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं और इस बार उनके जन्मदिन की खुशियां दोगुनी होने वाली है, क्योंकि वो पापा जो बन गए हैं। प्रिया और परमब्रत चट्टोपाध्याय के लिए जून का महीना आते ही खुशियां लेकर आया है और अब कपल की जिंदगी का नया अध्याय शुरू हो गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 9 दिन बाद अस्पताल से लौंटी Shoaib Ibrahim की बहन, बेटे का हुआ स्वागत

First published on: Jun 01, 2025 06:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola