Friday, 20 February, 2026

---विज्ञापन---

Bandar: बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर का आज मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. चलिए जानते हैं सिनेमाघरों में मूवी कब दस्तक देगी.

Bandar
Bandar

Bandar: बॉबी देओल फिल्म एनिमल के बाद से ही चर्चा में है. इस फिल्म में वह अबरार के रोल में दिखे थे और उन्होंने अपने इस किरदार से तहलका मचा दिया. वहीं, इसके बाद अब वह फिर से धांसू रोल में नजर आने वाले हैं.दरअसल, बॉबी देओल फिल्म बंदर: मंकी इन ए केज में नजर आएंगे. आज मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. तो चलिए जानते हैं मूवी किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

दरअसल, अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा,सबा आजाद और सपना पब्बी स्टारर फिल्म बंदर का हाल ही में मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है.इस पोस्टर में बॉबी अग्रेसिव लुक में दिख रहे हैं और उन्होंने सन ग्लासेस पहने हैं. वही, कैप्शन में लिखा, “22 मई 2026 को सिनेमा हॉल में मिलते हैं.

---विज्ञापन---

लोगों ने की फिल्म के पोस्टर की तारीफ

बता दें कि फिल्म बंदर को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और बीते साल ही इस मूवी का पहला पोस्टर भी तभी अनाउंस किया था. 2025 की जुलाई में ही फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया था.जहां पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसके बाद अब यह बॉलीवुड सिनेमा में धूम मचाने को तैयार है. वहीं, पोस्टर को लेकर भी लोग तारीफ कर रहे हैं, “द गेम चेंजिंग मूवी. दूसरे ने लिखा, “बॉबी देओल की नियमित खलनायक भूमिकाओं से कुछ अलग देखने को मिलेगा. उम्मीद है कि यह सिनेमाघरों में हमें चौंका देगा.

कुछ ऐसी होगी फिल्म की कहानी

बंदर का डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया है, जो कि गैंग्स ऑफ वासेपुर, ब्लैक फ्राइडे और अग्ली जैसी फिल्मों के लिए पॉपुलर हैं.वहीं, फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो एक टीवी स्टार होता है. लेकिन धीरे-धीरे करियर में गिरावट आती है और इसी बीच उस एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड उसपर रैप का आरोप लगाती है,जिसके बाद यह एक्टर मुश्किलों से घिर जाता है.फिल्म की कहानी इमोशनल कर देगी.

यह भी पढ़ें- Do Deewane Seher Mein X review: ‘प्यार, इजहार और फिर…’मृणाल और सिद्धांत की मॉर्डन लव स्टोरी से लोग हुए इंप्रेस? लोग बोले- ‘इम्परफेक्ट लव’

First published on: Feb 20, 2026 01:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.