Alpha: आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं,जो कि पहली महिला स्पाई थ्रिलर होगी. इस फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल नजर आएंगे. हालांकि फिल्म पेंडिंग काम को लेकर पोस्टपोन हो गई है और बीते दिनों खबर आई थी कि सेट पर आलिया और बॉबी देओल के बीच कुछ अनबन चल रही है, जिसके कारण भी काम खत्म करने में मुश्किल आ रही है. हालांकि इन सभी के बीच फिल्म को लेकर खबर आई थी मेकर्स इसे ओटीटी पर रिलीज करने वाले हैं. जिसके बाद अब मेकर्स ने ये क्लियर कर दिया है कि फिल्म थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म में से पहले कहां रिलीज होगी.
अल्फा के मेकर्स ने ठुकराई करोड़ों की डील
दरअसल, फिल्म यश राज बैनर तले बन रही है और वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक खबर आई है कि मेकर्स ने नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील को रिजेक्ट कर दिया है. क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने मेकर्स को 215 करोड़ का ऑफर दिया था, ताकि सिनेमाघरों की जगह यह मूवी डायरेक्ट उनके प्लेटफार्म पर रिलीज हो. हालांकि मेकर्स ने ये ऑफर रिजेक्ट करके साफ कर दिया है कि फिल्म पहले थिएटर्स में रिलीज होगी.
थिएटर में रिलीज होगी अल्फा
YRF के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि, “यशराज फिल्म कभी भी अपनी फिल्म को थिएटर रिलीज की बजाय डायरेक्ट ओटीटी पर स्ट्रीम नहीं करेंगे. हम स्टूडियो हैं जिसे सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाने को लेकर गर्व है. अल्फा कंपनी की बहुत जरूरी फिल्म है.
अल्फा की रिलीज डेट अभी नहीं हुई है कंफर्म
अल्फा को लेकर बात करें तो इस मूवी का डायरेक्शन शिव रवैल कर रहे हैं और यश राज बैनर्स के तले बनने वाली यह 7वीं स्पाई थ्रिलर मूवी है. वहीं, फिल्म की रिलीज डेट अभी कंफर्म नहीं हुई है. आलिया भट्ट अल्फा के अलावा फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी.
यह भी पढ़ें- Subedaar: Prime Video ने कर ली बड़ा धमाका करने की तैयारी, Anil Kapoor को देखते ही Dhurandhar को जाएंगे भूल