Don 3: रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह उसके बाद दो महीने तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ही छाई रही. फिल्म ने सिनेमाघरों में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि फिल्म की सफलता के बीच खबर आई कि उन्होंने फरहान अख्तर की डॉन 3 से एग्जिट ले ली है. जिसके बाद रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच इसको लेकर बातचीत भी हुई और एक्सेल प्रोडक्शन हाउस ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ का हर्जाना मांगा. इस बीच ये भी खबर आई कि रणवीर सिंह की जगह अब डॉन 3 में ऋतिक रोशन नजर आने वाले हैं. जिसको लेकर हाल ही में एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि क्या सच है.
रणवीर सिंह से की थी 40 करोड़ हर्जाने की मांग
दरअसल, रणवीर सिंह के डॉन 3 से एग्जिट होने के बाद काफी बवाल खड़ा हो गया. एक ओर जहां फरहान अख्तर का प्रोडक्शन हाउस 40 करोड़ हर्जाने की मांग कर रहा है, प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि प्री-प्रोडक्शन का काम चालू हो गया था और रणवीर सिंह के अचानक से बाहर होने के कारण उन्हें नुकसान झेलना पड़ा है. तो वहीं, दूसरी ओर रणवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने कोई भी अमाउंट नहीं लिया है तो वह कोई भी हर्जाना नहीं भरेंगे.
ऋतिक रोशन नहीं बनेंगे डॉन 3 का हिस्सा
वहीं, हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट के साथ बात करते हुए ऋतिक रोशन ने डॉन 3 को लेकर बात की है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म को लेकर उन्हें कभी भी ऑफर नहीं दिया है. लेकिन रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद लगातार ये अफवाहें आ रही थीं कि ऋतिक मूवी के लिए अप्रोच किया गया है. डॉन 3 पर एक्टर ने कहा, ” मैं साफ तौर पर साफ करना चाहूंगा कि मुझे कभी भी डॉन 3 के लिए अप्रोच नहीं किया गया है. साथ ही मीडिया से रिक्वेस्ट है कि किसी भी अनवेरीफाइड रिपोर्ट से दूर रहें.”
रणवीर सिंह और एक्सेल प्रोडक्शन हाउस के बीच चल रहा बवाल
बता दें कि डॉन 3 का ऐलान अगस्त 2023 में किया गया था और बताया गया था कि इस फिल्म में रणवीर सिंह डॉन का रोल अदा करेंगे. फिल्म का एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया गया था. फिल्म को लेकर उम्मीद थी कि इसकी शूटिंग जनवरी में शुरू हो जाएगी. लेकिन उससे पहले ही रणवीर सिंह ने इस मूवी से पल्ला झाड़ लिया. उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई.
कृष 4 पर काम कर रहे हैं ऋतिक
ऋतिक रोशन को लेकर बात करें तो वह आखिरी बार 400 करोड़ रुपये में बनी वॉर 2 में दिखे थे. जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी. हालांकि वह इन दिनों कृष 4 की तैयारी कर रहे हैं और इस मूवी का काम भी बजट के कारण अटका हुआ है. क्योंकि एक ओर आदित्य चोपड़ा फिल्म का बजट 350 करोड़ से ऊपर नहीं रखना चाहते हैं, तो दूसरी ओर ऋतिक इस फिल्म को 500 करोड़ के बड़े बजट में बनाना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें- Alpha: Alia Bhatt और Bobby के बीच ‘कोल्ड वॉर’ के चलते अटकी Alpha? फिल्म की रिलीज डेट का बिगड़ा खेल!