---विज्ञापन---

Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव ने लाल साड़ी में उड़ाया गर्दा, कैटरीना कैफ की बहन को फेल करने की कही बात

Bhojpuri Latest Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी गाना आते ही यूट्यूब पर छा गया है, जिसके बोले 'सड़िया करिया चाही हो' हैं. इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है.

Add a heading

Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिने जगत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का जलवा ही जलवा है. उनकी अदा और हुस्न के कदरदान की लंबी लिस्ट है. माही फिल्मों और गानों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनका रील वीडियो हो या फिर कोई म्यूजिक वीडियो आते ही इंटरनेट पर बवाल मचा देता है. ऐसे में अब माही का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसके बोल ‘सड़िया करिया चाही हो’ हैं. इसमें एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की बहन फेल करने की बात कर रही हैं.

दरअसल, भोजपुरी सॉन्ग ‘सड़िया करिया चाही हो’ में देखने के लिए मिल रहा है कि माही श्रीवास्तव शादीशुदा लिबास में हैं और अपने पति से साड़ी मांग रही हैं. इस पर वह इस गाने के जरिए बता रही हैं कि वह गोरी हैं इसलिए उनको काली साड़ी चाहिए. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को काली साड़ी में बयां करती हैं, जिसमें वह जिक्र करती हैं कि काली साड़ी में वह कैटरीना कैफ की बहन को भी फेल कर देंगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मराठी फिल्मों का वो डायरेक्टर, जिसने भोजपुरी में बनाई 9 फिल्में, एक में तो आम्रपाली दुबे ने उड़ाया गर्दा!

कैसा है माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना ‘सड़िया करिया चाही हो’?

भोजपुरी के नए गाने ‘सड़िया करिया चाही हो’ में एक्ट्रेस को लाल साड़ी में लटके-झटके दिखाते हुए देखा जा सकता है, जिस पर से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है. उनकी अदाएं और डांस मूव्स कमाल के हैं. गाने का म्यूजिक भी देसी अंदाज में है, जिस पर माही ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. यह गाना सुनते ही लोगों का मिजाज मस्त हो जा रहा है. माही के इस भोजपुरी गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत नया भोजपुरी लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और सिंगर खुशी कक्कड़ इस गाने को अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है. उनकी आवाज में ये भोजपुरी गाना कमाल लग रहा है. इस गीत को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव ने मधुर संगीत दिया है. वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफर सनी सोनकर हैं.

First published on: Nov 29, 2025 04:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.