---विज्ञापन---

Video: किस शख्स के लिए बढ़ रही हैं सपना चौधरी के दिल की धड़कनें? जानें

Sapna Choudhary Video: हरियाणवी डांस वीडियोज को लेकर चर्चा में रहने वाली सपना चौधरी की लोकप्रियता किसी फिल्मी कलाकार से कम नहीं है। सपना सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। उनके फैंस उनकी वीडियो और गाने के लिए बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। मगर अब हाल ही में सपना ने […]

Edited By : Kirti Gupta | Updated: May 30, 2022 12:21
Share :

Sapna Choudhary Video: हरियाणवी डांस वीडियोज को लेकर चर्चा में रहने वाली सपना चौधरी की लोकप्रियता किसी फिल्मी कलाकार से कम नहीं है। सपना सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। उनके फैंस उनकी वीडियो और गाने के लिए बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। मगर अब हाल ही में सपना ने एक ताजा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें उनकी अदाएं देखने लायक है। दरअसल, सपना लम्बे समय के बाद रेड साड़ी पहन लाल गुलाब की तरह खिली-खिली नजर आ रही हैं।

और पढ़िएHaryanvi Dance Video: दीप्ति रावत की लचकती कमरिया देख मचा बवाल, भीड़ हुई बेकाबू

 

और पढ़िएHaryanvi Song: पूजा हुड्डा के डांस मूव्स देख मदहोश हुए फैंस, देखें वीडियो

 

बता दें कि इस वीडियो में एक्ट्रेस का दिलफेक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये पहली बार नहीं है जब सपना चौधरी ने अपने हुस्न का पर्चम लहराया हो, एक्ट्रेस रोजाना ऐसे ही दमदार वीडियो शेयर करते हुए फैंस का दिल चुराती रहती हैं। इस वीडियो में सपना प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ सीक्वेंस वाली लाल साड़ी पहन अपनी बलखाती अदाओं से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं और साथ ही फैंस के दिलों को घायल कर रही हैं।

फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की फैंस फोलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज वो हरियाणवी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं। उनकी हर अदा पर लोग मर मिटने के लिए तैयार रहते हैं। उनका एक-एक डांसिग स्टेप लोगों के दिलों को धड़काने वाला होता है। सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) का डांस सिंपल होने के साथ ही लोगों में क्रेज पैदा कर देता है। यही वजह है कि उनके इस देसी अंदाज के लोग दीवाने हो जाते हैं।

 

यहाँ देखेरोमांटिक और मजेदार वीडियो 

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 27, 2022 02:10 PM