Shraddha Kapoor Love Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि लव लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस को बता दिया है कि उनके नखरे कौन उठा रहा है। श्रद्धा ने राइटर राहुल मोदी के साथ अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने 2 साल से चली आ रही इन अटकलों पर भी विराम लगा दिया है। श्रद्धा ने राहुल मोदी के साथ फाइनली अपने रिश्ते को बेहद प्यारे अंदाज में कंफर्म किया।
38 साल की श्रद्धा कपूर के फैंस आजकल उनकी फिल्म से ज्यादा उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा पिछले 2 साल से राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने यह बात भी क्लियर कर दी है कि वह अपने इस रिलेशनशिप में बहुत ज्यादा खुश हैं। अधिक जानकारी के E24 का ये वीडियो देखें…