TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

Arjun Tendulkar और Sachin Tendulkar की लव स्टोरी में क्या कॉमन? पिता के नक्शे कदम पर क्रिकेटर बेटा

Arjun Tendulkar Saaniya Chandok Engaged: सचिन तेंदुलकर के बेटे उन्हीं के फुट स्टेप्स पर चल रहे हैं। प्रोफेशन के बाद इन दोनों बाप-बेटों की लव स्टोरी में भी कुछ कॉमन है। वो क्या है? चलिए देखते हैं।

Edited By : E24 Desk | Updated: Aug 17, 2025 18:16
Share :
अर्जुन तेंदुलकर कैसे प्यार के मामले में पापा को करते हैं फॉलो? (Photo Credit- Social Media)

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Engaged: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। इन बाप-बेटों की लव स्टोरी में एक कॉमन चीज सामने आई है। अब ये कहा जा सकता है कि अर्जुन सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी पिता के फुट स्टेप्स फॉलो कर रहे हैं। सानिया चंडोक और अर्जुन तेंदुलकर के रिश्ते में वो क्या है, जो सचिन और अंजलि के रिश्ते में भी है? चलिए जानते हैं। दरअसल, इन दोनों बाप-बेटों ने अपनी उम्र से बड़ी लड़की के साथ ही रिश्ता जोड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सानिया चंडोक उम्र में अर्जुन तेंदुलकर से बड़ी हैं।

दावों को मुताबिक, सानिया चंडोक का जन्म 23 जून 1998 में हुआ था और वो अर्जुन से एक साल बड़ी हैं। यानी अर्जुन ने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह प्यार में उम्र की परवाह नहीं की। आपको बता दें, अर्जुन तेंदुलकर की मां उनके पिता सचिन से उम्र में 6 साल बड़ी हैं। यानी सचिन और उनकी वाइफ में 6 साल का ऐज गैप है। वहीं, अर्जुन और सानिया चंडोक के बीच भी 1 साल का ऐज गैप है। अब फैंस तो ये भी कह रहे हैं कि उम्र में बड़ी होने के कारण सचिन की बहू अच्छे से सारी जिम्मेदारियां उठा लेंगी।

First published on: Aug 17, 2025 06:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.