Sunjay Kapur Property Dispute: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। संजय कपूर अपने पीछे 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं, जिसे लेकर अब उनके परिवार में जंग छिड़ी हुई है। अब इस मामले में करिश्मा कपूर की एक्स ननद यानी संजय की बहन का बयान सामने आया है। करिश्मा कपूर की एक्स ननद ने रिवील किया है कि उनके करिश्मा के साथ रिश्ते कैसे हैं और उनके बच्चों को पिता की प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलेगा या नहीं? मंदिरा कपूर ने अपनी एक्स भाभी की तारीफों के पुल बांधे हैं और उन्हें अच्छी मां बताया है।
मंदिरा कपूर का कहना है कि करिश्मा न सिर्फ उनके बल्कि संजय की तीसरी पत्नी प्रिया के साथ भी अच्छा रिश्ता रखती हैं। उनका सभी के साथ अच्छा बॉन्ड है। करिश्मा के बच्चे अक्सर दादी से मिलने जाते हैं और सभी लोग टच में हैं। इसके अलावा संजय कपूर की बहन से ये भी सवाल किया गया कि क्या करिश्मा के बच्चों को पिता की संपत्ति में हिस्सा मिलेगा? तो मंदिरा ने कहा कि वो दोनों बच्चे कपूर परिवार का जरूरी हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे। उनके दादा-दादी भी उन्हें बेहद प्यार करते हैं और सभी को उन पर गर्व है। साथ ही संजय भी अपने बच्चों के बेहद चाहते थे। आपको बता दें, संजय कपूर के निधन के बाद रूमर्स उड़ी थीं कि करिश्मा कपूर ने बच्चों के लिए प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगा है। बाद में परिवार ने इसे झूठ बताया था।