---विज्ञापन---

तेजस्वी प्रकाश के साथ सीक्रेट वेडिंग पर Karan Kundrra ने तोड़ी चुप्पी, रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा

Karan Kundrra Breaks Silence on Secret Wedding: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Mar 29, 2026 19:07
Share :

Karan Kundrra Breaks Silence on Secret Wedding: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. दोनों स्टार्स की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही हैं. वहीं, फैंस भी इनकी शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड है. हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर यह जोड़ी शादी कब करेगी. इसी बीच करण कुंद्रा ने शादी की खबरों पर एक मजेदार स्टेटमेंट दे दिया है. हाल ही में यह खबर आई थी कि करण और तेजस्वी ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे, जिस पर करण ने चुप्पी तोड़ दी है.

दरअसल, करण कुंद्रा ने अपने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘शादीवादी तो हर 2-4 साल में करवा ही देते हैं.’ उनके स्टेटमेंट से साफ हो गया है कि तेजस्वी प्रकाश के साथ शादी की सभी खबरें फेक हैं. कोई सीक्रेट वेडिंग नहीं हुई है. देखते ही देखते यह ट्वीट वायरल हो गया. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Mar 29, 2026 07:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.