Riddhima Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार ये कपल अपने नए आलिशान घर की वजह से चर्चाओं के केंद्र में हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रणबीर और आलिया का नया घर 5 साल बाद बनकर तैयार हो चुका है। इस घर में कपूर परिवार जल्द ही शिफ्ट होने वाला है। उनके नए घर का नाम कृष्णा राज मेंशन है, जो करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से बना है। बताया जा रहा है कि रणबीर आलिया के आलीशान बंगले में ननद रिद्धिमा कपूर का भी कुछ प्रतिशत हिस्सा होने वाला है। इस बात का खुलासा रिद्धिमा ने खुद फराह खान के व्लॉग में किया है।
हाल ही में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ कुकिंग व्लॉग के लिए रिद्धिमा कपूर साहनी के घर पहुंची। इस ब्लॉग में उन्होंने एक्ट्रेस के ससुराल का इनसाइड नजारा भी दिखाया। इसी ब्लॉग में रिद्धिमा कपूर ने बताया कि उनकी मां नीतू कपूर की फरमाइश पर नए घर में रिद्धिमा और दामाद भरत के लिए घर में स्पेशल रूम बनवाया है। अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…