Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Celebrated Holi: बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर और आलिया भट्ट पर होली का खुमार खूब चढ़ चुका है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने 250 करोड़ के बंगले कृष्णा राज में शिफ्ट होने के बाद पहली बार होली है. हर बार की तरह इस बार भी कपूर परिवार की होली काफी फेमस रही. सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें उन्हें गुलाल से रंगा देखा जा सकता है. ग्रे कलर की टीशर्ट के साथ ब्लू शॉट्स पहने रणबीर अपने बंगले के बाहर नजर आ रहे हैं.
इस दौरान रणबीर पेपराजी से हाथ मिलाकर उन्हें होली की बधाई देते दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में आप रणबीर के बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी को देख सकते हैं. इस तस्वीर में राहा की भी झलक देखने को मिल रही है, जो अपनी दादी नीतू कपूर के साथ मस्ती दिखाई दे रही हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…