---विज्ञापन---

मशहूर कवि और चित्रकार का निधन, इंडस्ट्री पर छाए गम के बदल

Imroz Passes Away: जाने माने कवि और चित्रकार इमरोज का आज शुक्रवार (22 दिसंबर) को निधन हो गया है। उन्होंने 97 साल की उम्र में मुंबई के कांदिवली स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे। इमरोज, अमृता प्रीतम का रिश्ता  (Imroz Passes Away) […]

Imroz Passes Away
Image Credit : E-24

Imroz Passes Away: जाने माने कवि और चित्रकार इमरोज का आज शुक्रवार (22 दिसंबर) को निधन हो गया है। उन्होंने 97 साल की उम्र में मुंबई के कांदिवली स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे।

इमरोज, अमृता प्रीतम का रिश्ता  (Imroz Passes Away)

मशहूर कवी इमरोज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इमरोज का मूल नाम इंद्रजीत सिंह था। इमरोज अमृता प्रीतम के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी लोकप्रिय थे। हालांकि, दोनों ने कभी शादी नहीं की, लेकिन 40 साल तक एक दूसरे के साथ ही रहते थे

यह भी पढ़ें : ‘डंकी’ की आंधी में खो गई ‘सैम बहादुर’, 21वें दिन लाखों में हुई कमाई

प्रेम कहानी का हुआ अंत (Imroz Passes Away)

अब अमृता प्रीतम और इमरोज की प्रेम कहानी का अंत हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनकी करीबी और कवयित्री अमिया कुंवर ने की। अमिया के अनुसार, इमरोज पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहे, लेकिन 2 दिन पहले ही उन्हें घर लाया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मुंबई में ही उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

दुनियाभर में मशहूर है इमरोज और अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी

इमरोज और अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी दुनियाभर में मशहूर है। वे दोनों बिना शादी किए 40 साल साथ रहे। अमृता प्रीतम के आखिरी दिनों में भी इमरोज उनके साथ ही रहे। 2005 में अमृता का निधन हुआ था। अमृता उन्हें जीत कहकर बुलाती थीं। अमृता ने अपने आखिरी पलों में इमरोज के लिए एक कविता लिखी थी। कविता में लिखा था, मैं तुम्हे फिर मिलूंगी…। इमरोज ने भी अमृता के लिए कविता लिखी थी, जिसके शुरुआत शब्द थे- उसने जिस्म छोड़ा है, साथ नहीं…

First published on: Dec 22, 2023 01:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.