Bigg Boss 17 Trophy First Look: टीवी का सबसे चर्चित और कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) अपने ग्रैंड फिनाले से बस एक दिन दूर है। 28 जनवरी को सलमान खान के इस शो को नया विनर मिलने वाला है। इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी किसके नाम होगी इसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच शो के मेकर्स ने आने वाले एपिसोड की पहली झलक दिखाई है।
घरवालों को मिलेगा स्टार्स का सपोर्ट
इस एपिसोड में घरवालों से मिलने के लिए कई बड़े स्टार्स आएंगे। साथ ही अपने फेवरेट कंटेस्टेंट से मिलेंगे और उन्हें अपना भरपूर सपोर्ट देंगे, जिसकी झलक मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो शेयर कर दी है। इसके साथ ही शो के मेकर्स ने बिग बॉस 17 के विनर की ट्रॉफी की पहली झलक भी दिखाई है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं।
सबसे हटके के बिग बॉस 17 की ट्रॉफी (Bigg Boss 17 Trophy First Look)
सलमान खान के इस शो का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होना है। ऐसे में मेकर्स ने ट्रॉफी (Bigg Boss 17 Trophy First Look) की पहली झलक शेयर की है, जो सबसे अलग और हटके है। इस सीजन के ट्रॉफी को देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं। पहली झलक सामने आते ही ट्रॉफी की चारों ओर चर्चा हो रही हैं। इस बार विनर को चमचमाती हुई नहीं बल्कि डार्क लुक की ट्रॉफी मिलेगी।
सलमान खान के इस को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं।
यहां देखें पहली झलक:-
🚨 BREAKING! Bigg Boss 17 TROPHY FIRST LOOK
Rate on a scale of 1 to 5. pic.twitter.com/l3zKnhasnb
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 26, 2024
यह भी पढ़ें- ना अंकिता लोखंडे ना मुनव्वर फारूखी, Bigg Boss का विनर बनेगा घर का ये सदस्य!
कौन बनेगा बिग बॉस 17 का विनर
बिग बॉस 17 के ट्रॉफी की रेस में अब घर के 5 सदस्यों के बीच काटे की टक्कर होने वाली है, जिनमें अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी और मन्नारा चोपड़ा है। बिग बॉस 17 का विनर कौन होगा इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की अड़कने लगा रहे हैं। आप जियो सिनेमा पर लॉगइन कर अपने फेवरेट कंटेस्टे्ंस को वोट कर सकते हैं। बता दें कि वोटिंग लाइन्स फिनाले की शुरुआत होने से पहले तक खुली हुई हैं।