---विज्ञापन---

Animal Day 6 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कायम ‘एनिमल’ की रफ्तार, छठे दिन आया सैलाब

Animal Day 6 Box Office Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। बॉबी देओल अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस को अपना दीवाना बना रहे हैं। तो वहीं, रश्मिका मंदान भी पीछे नहीं है। साउथ की हसीना अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों को अपना […]

Animal Day 6 Box Office Collection Ranbir Kapoor Bobby Deol film earning here

Animal Day 6 Box Office Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। बॉबी देओल अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस को अपना दीवाना बना रहे हैं। तो वहीं, रश्मिका मंदान भी पीछे नहीं है। साउथ की हसीना अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों को अपना मुरीद बना रहा हैं। 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एनिमल दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म के सभी शोज हाउसफुल हैं। वहीं, विलेन के किरदार में बॉबी देओल (Bobby Deol) फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। हर किसी को एक्टर की एक्टिंग में दम दिखाई दिया है। वहीं रणबीर कपूर के वहशीपन ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। अब फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं, ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें- बच्चन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस जया बच्चन की मा

6वें दिन भी हुई बंपर कमाई (Animal Day 6 Box Office Collection)

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गर्दा काटा हुआ है, कि कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं बॉबी देओल के डूबते करियर को भी न सिर्फ सहारा दिया है, बल्कि एक नई पहचान दी है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार यानी 6वें दिन ‘एनिमल’ के कलेक्शन में गिरावट आई है। लेकिन बावजूद इसके मूवी ने पांचवें दिन अब तक 30.00 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन312.96 करोड़ रुपये हो गया है।

टोटल कलेक्शन

Day 1- 63.8 करोड़
Day 2- 66.27 करोड़
Day 3- 71.46 करोड़
Day 4- 35.64 करोड़
Day 5- 29.62 करोड़
Day 6- 30.00 करोड़
टोटल कलेक्शन- 312.96 करोड़ रुपये

यह है फिल्म की कहानी

फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर ने अर्जुन सिंह का किरदार निभाया है। वहीं अनिल कपूर मूवी में बलबीर सिंह बने हैं जो अर्जुन के पिता हैं। ये बाप-बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप की अनोखी कहानी है। वहीं, बात रश्मिका मंदाना की करें तो उनकी रणबीर संग केमेस्ट्री कमाल की है। इसके अलावा बॉबी देओल ने तो विलेन के रूप में ऐसा हाहाकार मचाया है कि कहीं न कहीं रणबीर के रोल को दबा दिया है।

First published on: Dec 07, 2023 08:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.