---विज्ञापन---

Animal Day 11 Box Office Collection: 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी रणबीर की ‘एनिमल, लुढ़का कमाई का पारा

Animal Day 11 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक्शन और […]

Animal Day 11 Box Office Collection Ranbir Kapoor bobby deol film earning here in details

Animal Day 11 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक्शन और रोमांस से भरपूर एनिमल ने थिएटर्स में धमाल मचाया रही है। रश्मिका मंदान ,बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म ने सिनेप्रेमियो को अपना दीवाना बना लिया है। हर किसी को एक्टर की एक्टिंग में दम दिखाई दिया है। अब फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं, ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है जिसे देख लग रहा है कि फैंस के सिर मूवी का क्रेज चढ़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें- सक्सेस मिलते ही इतराने लगीं तृप्ति डिमरी, बोलीं- ‘मेरी रातों की नींद हराम हो गई है’

11वें दिन भी हिला बॉक्स ऑफिस (Animal Day 10 Box Office Collection)

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गर्दा काटा हुआ है, कि कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं, बॉबी देओल के डूबते करियर को भी न सिर्फ सहारा दिया है, बल्कि एक नई पहचान दी है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के 11वें दिन 13 करोड़ रुपए की धुआंधार कमाई की है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 427.8 करोड़ रुपए हो गया है।

टोटल कलेक्शन

Day 1- 63.8 करोड़
Day 2- 66.27 करोड़
Day 3- 71.46 करोड़
Day 4- 35.64 करोड़
Day 5- 37.47 करोड़
Day 6- 30.39 करोड़
Day 7- 21.85 करोड़
Day 8- 22.95 करोड़
Day 9- 30 करोड़
Day 10- 32.53 करोड़
Day 11- 13.00 करोड़
Total Collection- 443.27 करोड़

यह है ‘एनिमल’ की कहानी

फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर ने रणविजय सिंह का किरदार निभाया है। वहीं अनिल कपूर मूवी में बलबीर सिंह बने हैं जो रणविजय के पिता हैं। ये बाप-बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप की अनोखी कहानी है। वहीं, बात रश्मिका मंदाना की करें तो उनकी रणबीर संग केमेस्ट्री कमाल की है। इसके अलावा बॉबी देओल ने तो विलेन के रूप में ऐसा हाहाकार मचाया है कि कहीं न कहीं रणबीर के रोल को दबा दिया है।

बॉबी देओल के रोल ने लूटी वाहवाही (Animal Day 11 Box Office Collection)

फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं, लेकिन बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया है। ऐसे में फैंस का कहना है कि, बॉबी ने अपनी धांसू एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी है। दर्शकों की ओर से बॉबी को खूब प्यार मिल रहा है।

First published on: Dec 12, 2023 07:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.