---विज्ञापन---

मशहूर एक्ट्रेस ने कहा दुनिया को अलविदा, इंडस्ट्री में छाए गम के बादल

Actress Cindy Morgan Passes Away: 80 के दशक की फिल्मों कैडीशैक और ट्रॉन में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर सिंडी मॉर्गन (Cindy Morgan) का निधन हो गया। अपने काम से लोगों की दिलों में खास जगह बनाने वाली जानी-मानी अभिनेत्री अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके जाने से फैंस काफी दुखी हैं। निधन की वजह […]

Actress Cindy Morgan Passes Away
Image Credit : E-24

Actress Cindy Morgan Passes Away: 80 के दशक की फिल्मों कैडीशैक और ट्रॉन में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर सिंडी मॉर्गन (Cindy Morgan) का निधन हो गया। अपने काम से लोगों की दिलों में खास जगह बनाने वाली जानी-मानी अभिनेत्री अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके जाने से फैंस काफी दुखी हैं।

निधन की वजह का नहीं हुआ खुलासा (Actress Cindy Morgan Passes Away)

फैंस को सिंडी मॉर्गन की मौत की खबर से बड़ा झटका लगा है। हालांकि, मौत की वजह को लेकर अभी भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अभी नहीं कहा जा सकता कि किन हालातों में किस कारण से एक्ट्रेस का निधन हुआ है। फिलहाल उनका शव फ्लोरिडा के एक लोकल अंतिम संस्कार गृह में रखा गया है।

यह भी पढ़ें : महाकालेश्वर मंदिर पहुंची Rupali Ganguly, ‘अनुपमा’ से बताया ‘महाकाल’ का खास कनेक्शन

सोशल मीडिया पर फैंस दें रहे श्रद्धांजलि (Actress Cindy Morgan Passes Away)

बता दें एक्ट्रेस अपनी पहली ही फिल्म से छा गईं थीं। उनकी खूबसूरती को कोई टक्कर नहीं दे सकता था। ऐसे में एक्ट्रेस लगातार फैंस को इम्प्रेस करती रहीं। इसके अलावा उन्होंने टीवी पर पर अपनी किस्मत आजमाई और सुपरहिट शोज में काम किया। ‘द लव बो, ‘फाल्कन क्रेस्ट’, ‘चिप्स’, ‘मैटलॉक’ और ‘द ल्यारी स्यान्डर्स शो’ जैसे शो में उन्हें बेहद पसंद किया गया। अब लोगों को एंटरटेन करने वाली ये मशहूर एक्ट्रेस दुनिया को अलविदा कह गई है तो फैंस उदास हो गए हैं। फैंस अब सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए एक्ट्रेस को याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

First published on: Jan 07, 2024 11:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.