---विज्ञापन---

महाकालेश्वर मंदिर पहुंची Rupali Ganguly, ‘अनुपमा’ से बताया ‘महाकाल’ का खास कनेक्शन

Rupali Ganguly Join Mahakal Bhasm Aarti: फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ (Anupama) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने रविवार की सुबह की शुरुआत उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन कर की। एक्ट्रेस भस्म आरती में भी शामिल हुईं, और भगवान आशीर्वाद प्राप्त किया। रुपाली ने दर्शन करने के बाद मीडिया से भी बात की और ‘अनुपमा’ […]

Rupali Ganguly, Ujjain Mahakaleshwar Mandir, श्री महाकालेश्वर,  Mahakal Bhasm Aarti

Rupali Ganguly Join Mahakal Bhasm Aarti: फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ (Anupama) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने रविवार की सुबह की शुरुआत उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन कर की। एक्ट्रेस भस्म आरती में भी शामिल हुईं, और भगवान आशीर्वाद प्राप्त किया। रुपाली ने दर्शन करने के बाद मीडिया से भी बात की और ‘अनुपमा’ के साथ महाकाल का कनेक्शन बताया। उन्होंने हाथ में बधीं मौली का महत्व भी बताया। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने मीडिया से क्या बात की और किस कनेक्शन के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें: सोनू निगम को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंविटेशन

रुपाली ने की भस्म आरती  (Rupali Ganguly Join Mahakal Bhasm Aarti)

7 दिसंबर की सुबह रुपाली गांगुली उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंची। एक्ट्रेस ने महाकाल के दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया। साथ ही एक्ट्रेस ने भस्म आरती भी की। इस दौरान वो भगवान की भक्ति में लीन नजर आईं, और थोड़ी इमोशनल भी नजर आईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मीडिया से बात कर बताया महाकाल और अनुपमा का कनेक्शन

रुपाली गांगुली ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान के दर्शन किए और इसके बाद मीडिया से बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने महाकाल और अपने फेमस सीरियल अनुपमा के कनेक्शन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वो साल 2020 में आईं थी मंदिर में और वहीं उनके पास फोन आया और अनुपमा का ऑफर मिला।

रील लाइफ बेटे संग आईं थी मंदिर  (Rupali Ganguly Join Mahakal Bhasm Aarti)

अनुपमा यानी रुपाली गांगुली महाकाल मंदिर में अपने रील लाइफ बेटे तोशु यानी आशिष के साथ आई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो जब भी मन करता है भगवान के दर्शन करने के लिए आ जाती हैं। साथ ही रूपाली ने बताया कि आज की पूजा बहुत ही भव्य थी, न जाने क्यों अपने आप ही आंखों से आंसू बह रहे थे। एक्ट्रेस ने हाथ में बंधी मौली को भगवान का आशीर्वाद बताते हुए उसकी महिमा का भी बखान किया।

First published on: Jan 07, 2024 09:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.