Sowmya Janu: फिल्म स्टार्स के सड़क पर हंगामा करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते है और एक बार फिर साउथ एक्ट्रेस सौम्या जानू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक होम गार्ड के साथ लड़ाई-झगड़ा करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से लगातार अभिनेत्री चर्चा में बनी हुई है और लोग उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।
होमगार्ड से भिंड़ी एक्ट्रेस
अभिनेत्री सौम्या जानू का वीडियो इस समय लोगों के बीच चर्चा का मुद्दा बना गया है और लोग उनको जमकर लताड़ भी लगा रहे हैं। दरअसल, ये घटना उस समय की है, जब एक्ट्रेस हैदराबाद के बंजारा हिल्स में सड़क के गलत साइड में जगुआर कार ड्राइव कर रही थीं। उस समय उन्हें एक होम गार्ड ने रोक लिया। उनके रोकने पर सौम्या भड़क गईं और रास्ते में ही गार्ड के साथ गाली-गलौच शुरु कर दिया।
सड़क पर मारपीट
వచ్చిందే రాంగ్ రూట్.. అడిగితే హోమ్ గార్డ్ బట్టలు చింపిన లేడీ
బంజారాహిల్స్ – ట్రాఫిక్ హోమ్ గార్డ్ పై మహిళ వీరంగం. జాగ్వర్ కార్లో రాంగ్ రూట్లో రావడమే కాకుండా అడ్డుకున్న హోంగార్డుపై బూతులు తిడుతూ అతని బట్టలు చింపి దాడి చేసిన మహిళ. కేసు నమోదు చేసిన పోలీసులు. pic.twitter.com/xYvWnndmo1
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) February 25, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के गाली-गलौच पर जब होम गार्ड ने उनकी वीडियो बनानी शुरु की थी। गार्ड को वीडियो बनाते देख सौम्या अपना आपा खो बैठी और उन्होंने उन पर हमला कर दिया। एक्ट्रेस ने गार्ड के कपड़े फाड़े और फोन तक छीन लिया। इस दौरान लोगों के बीच-बचाव करने के बाद भी वो नहीं रूकीं। एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है और वायरल वीडियो देखने के बाद लोग भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला से क्या है बंटी बैंस का कनेक्शन?
कौन है सौम्या जानू
वायरल वीडियो में नजर आ रही सौम्या जानू तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। वो फिल्म ओराटा- आई लव यू (2007), मगुवा (2013) और सूरी वर्सेज़ वरलक्ष्मी (2015) जैसी फिल्मों अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं। अपने वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सही साबित करने की कोशिश करते हुए बताया है कि उनसे गार्ड ने बदतमीजी से बात की थी। उस वजह से ही उन्होंने गुस्से में उनके साथ मारपीट की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस की तरफ से उन्हें पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है।