Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Vijay Deverakonda: इस क्रिकेटर की बायोपिक करना चाहते हैं विजय देवरकोंडा, खुद किया जिक्र

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने हाल ही में फिल्म लाइगर के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। वहीं, अब एक्टर ने मशहूर क्रिकेटर की बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर कर दी है। एक्टर का लेटेस्ट बयान फैंस को काफी फैशनेट कर रहा है। यहाँ पढ़िए – गिरफ्तारी के बाद उठा केआरके के सीने में […]

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने हाल ही में फिल्म लाइगर के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। वहीं, अब एक्टर ने मशहूर क्रिकेटर की बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर कर दी है। एक्टर का लेटेस्ट बयान फैंस को काफी फैशनेट कर रहा है।

यहाँ पढ़िएगिरफ्तारी के बाद उठा केआरके के सीने में दर्द, पहुंचे अस्पताल

विराट कोहली की बायोपिक करना चाहते हैं विजय

विजय देवरकोंडा हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘लाइगर’ के चलते आज कल सुर्खियों में है। लाइगर फिल्म का प्रमोशन करने के लिए विजय दुबई गए थे जहां वह इंडिया-पाकिस्तान का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। मैच में वह टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए काफी एन्जॉय करते नजर आए। सिर्फ इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बायोपिक में काम करने की बात भी की है। टॉलीवुड के सुपस्टार विजय देवेरकोंडा अपनी फिल्म ‘अर्जुन रेडी’के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा उन्होंने टॉलीवुड को ‘गीता गोविंदम’, ‘डियर काम्रैड’ और ‘नोटा’ जैसी काफी अच्छी मूवीज दी हैं। हाल ही में उन्होंने अनन्या पांडे के साथ अपनी पहली फिल्म ‘लाइगर’से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डैब्यू किया है।

पहले भी बन चुकी है क्रिकेटर्स पर फिल्म

क्रिकेटर्स पर पहले भी बायोपिक्स बन चुकी हैं जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। कपिल देव और धोनी पर बायोपिक बन चुकी है जिनमें रणवीर सिंह और सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल प्ले किया था। धोनी और कपिल की यह बायोपिक्स उनकी लव लाइफ, खेल और उनके निजी जीवन के कई किस्सों से भरपूर थी, जो दर्शकों को बहुत मनोरंजक लगी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके अलावा मिताली राज पर भी बायोपिक बनी है जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आईं। और अब विजय देवेरकोंडा भी क्रिकेटर विराट कोहली पर बनी बायोपिक में लीड रोल करने कि इच्छा जता रहे हैं।

यहाँ पढ़िएअर्जुन कपूर ने शेयर की मलाइका संग खूबसूरत तस्वीर, अर्पिता का किया स्वागत

विजय को स्टेडियम में देख फैंस हुए बेताब

फिल्म अर्जुन रेडी के बाद विजय देवेरकोंडा को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज है। जब विजय देवरकोंडा एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुचे तब उन्हें देखकर उनके फैंस कि खुशी का तो जैसे ठिकाना ही नहीं रहा एक्टर ने ट्रेडिशनल कुर्ता पहना था जिसमे वह काफी जंच रहे थे। विजय देवरकोंडा को वेन्यू पर देखकर फैन्स काफी एक्साइटेड थे और उन्होंने उनका उत्साह बढ़ाया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में प्री-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कई लोग विजय देवेरकोंडा के लिए ‘राउडी’ चिलाने लगे।

    यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

   Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 30, 2022 07:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.