Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर डायरेक्टर का हार्ट अटैक से निधन, जानें कौन थे Vikram Sugumaran?

Vikram Sugumaran Passed Away: साउथ के फेमस डायरेक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।

---विज्ञापन---

Vikram Sugumaran Passed Away: साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर डायरेक्टर विक्रम सुगुमारन अब इस दुनिया में हमारे बीच नहीं रहे हैं। 47 साल की उम्र में डायरेक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वहीं ये दुखद खबर उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। उनके इंडस्ट्री के एक्टर दोस्तों ने भी इस पर काफी दुख जताया है। साथ ही पोस्ट शेयर कर डायरेक्टर को श्रद्धांजलि दी है। उन्हें फिल्म ‘माधा यानाई कूटम’ के लिए पहचान मिली थी।

यह भी पढ़ें: Race Across The World स्टार की कार क्रैश में गई जान, 24 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

---विज्ञापन---

कौन थे विक्रम?

विक्रम तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाना-माना नाम थे। उन्हें अपनी मूवीज में जमीनी कहानी को दिखाने के लिए जाना जाता था। उनका जन्म तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के परमकुडी में हुआ था। इसके बाद जब बड़े हुए तो वो फिल्मी जगत में अपना नाम बनाने के लिए चेन्नई आ गए। उन्होंने दिग्गज फिल्म निर्माता बालू महेंद्र से फिल्म इंडस्ट्री की ट्रेनिंग ली।

डेब्यू मूवी और फिल्मी करियर

विक्रम ने डायरेक्शन से पहले उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘पोलाधवन’ और ‘कोडीवीरन’ से की। इसके बाद 2013 में उन्होंने ‘माध यानाइक कूटम’ से निर्देशन शुरू किया, जिसे ग्रामीण जीवन के चित्रण के लिए सराहा गया। 2023 में उन्होंने ‘रावण कोट्टम’ से वापसी की, लेकिन फिल्म सफल नहीं रही। उनकी आखिरी फिल्म ‘थीरम बोरम’ थी जो पर्वतारोहण पर आधारित थी।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर दोस्तों ने दी श्रद्धांजलि

एक्टर शांतनु और कायल देवराज ने डायरेक्टर की फोटो शेयर कर एक भावुक नोट के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। शांतनु ने लिखा, ‘मेरे प्यारे भाई विक्रम सुगुमारन मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है। आपके साथ जिया हुआ हर पल दिल में रखूंगा। बहुत जल्द चले गए। आपकी बहुत याद आएगी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

वहीं दूसरी ओर एक्टर कायल देवराज ने भी इस चौंकाने वाली खबर को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि 2 जून: ये खबर सुनकर यकीन नहीं हो रहा। निर्देशक और अभिनेता विक्रम सुगुमारन का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जब वे मदुरै से चेन्नई बस से यात्रा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf का दूसरे वीकेंड भी दबदबा बरकरार, Rajkumar Rao की मूवी के कलेक्शन में मोटा इजाफा

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2025 09:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola