Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Race Across The World स्टार की कार क्रैश में गई जान, 24 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sam Gardiner Passed Away: 'रेस अक्रॉस द वर्ल्ड' फेम कंटेस्टेंट का 24 साल की उम्र में कार क्रैश में निधन हो गया है। उनके जाने से उनके परिवार और फैंस काफी सदमे में हैं।

---विज्ञापन---

‘रेस अक्रॉस द वर्ल्ड’ के पूर्व कंटेस्टेंट सैम गार्डिनर का कार क्रैश में निधन हो गया है। उनके परिवार ने ऑफिशियल बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है। वहीं 24 साल की उम्र में निधन से हर कोई हैरान है। उनके फैंस को तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि सैम अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। सैम का ये सड़क हादसा मैनचेस्टर में हुआ। वहीं उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 44 साल की उम्र में पापा बने ‘कहानी’ एक्टर, शादी के 2 साल बाद घर आया नन्हा मेहमान

---विज्ञापन---

कैसे हुआ हादसा?

सैम गार्डिनर ‘रेस अक्रॉस द वर्ल्ड’ से चमके थे। इसने उन्हें पहचान दिलाई थी। सैम के साथ ये सड़क हादसा 1 हफ्ते पहले हुआ था। हालांकि उनके परिवार ने अब सैम की मौत की पुष्टि की है। सैम मैनचेस्टर के पास ए34 पर अपनी गाड़ी चला रहे थे। कार अचानक सड़क से उतर गई और लुढ़कते हुए एक साइड जाकर गिरी। इस हादसे ने सैम की जान ले ली।

माता-पिता ने जताया दुख

सैम की मां जो बीबीसी शो के दूसरे सीजन में आईं थीं उन्होंने बताया है कि सैम गाड़ी में अकेला था। वहीं उनके सैम के पिता एंड्रयू ने कहा कि इस भयानक हादसे में बेटे को खोने से वो शॉक में हैं। उन्होंने आगे कहा कि सैम हमे बहुत जल्द छोड़कर चला गया। सैम ने जो खुशियां जीते जी हमें दी हैं हम वो शब्दों में बयां नहीं कर पाएंगे।

---विज्ञापन---

क्या बोले शो के मेकर्स?

वहीं दूसरी ओर ‘रेस अक्रॉस द वर्ल्ड’ के मेकर्स ने भी इस हादसे पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि सैम के बारे दुखद खबर सुनकर हम सभी दुखी हैं। सैम के साथ काम करने वाले सभी ये जानते हैं कि इस शो में सैम की जर्नी कितनी मूल्यवान और परिवर्तनकारी थी। सैम ने सात हफ्ते की जर्नी बेहद खूबसूरती से की थी। बता दें हाल ही में सैम स्टॉकपोर्ट, ग्रेटर मैनचेस्टर की यात्रा करने से पहले स्कॉटलैंड के पश्चिमी तट पर लैंडस्केप माली के रूप में काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: ‘जब मौत मुझे ढूंढ़ लेगी…’, Misha Agrawal के निधन से टूटी बड़ी बहन, पोस्ट में छलका दर्द

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2025 06:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola