Prakash Raj Viral Video: साउथ के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj)एक बार फिर विवादित बयान के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार अभिनेता ने फिलिस्तीन की तुलना कश्मीर से कर दी है और कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसकी वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का डंका बजाने वाले प्रकाश राज अक्सर ही बयानों के चलते विवादों में घिर जाते हैं। चलिए बताते है कि आखिर क्यों प्रकाश राज ने फिलिस्तीन की तुलना कश्मीर से कर दी है।
प्रकाश राज का वायरल वीडियो (Prakash Raj Viral Video)
Prakash Raj compares Palestine with Kashmir- Says give them their land pic.twitter.com/d28WIaf0pC
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) February 18, 2024
सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj)का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में वो कहते सुनाई दे रहे हैं कि ‘फिलिस्तीन में जो कुछ हो रहा है क्या वो न्याय है। हमें जिस चीज की जरूरत है, वो न्याय है। आप पक्ष नहीं ले सकते है, पक्ष लेने का कोई प्वाइंट नहीं है। आप सिर्फ उन्हें उनकी जमीन दे दीजिए। बस इतना ही। वो किस तरह से जीवित रहते हैं, यह आपका काम नहीं है। हम बड़ा भाई बनना चाहते हैं। हम कश्मीर का भी बड़ा भाई बनना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’
विवादों से गहरा नाता (Prakash Raj Viral Video)
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, प्रकाश राज अक्सर ही अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। कभी सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान के चलते वो खबरों में आ जाते हैं या फिर चंद्रयान को लेकर उनके बिगड़े बोल हो। सोशल मीडिया पर वो आए दिन ऐसे ही कंट्रोवर्शियल ट्वीट करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर इस वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी बने रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम Nishant Malkani का हुआ ब्रेकअप! ‘दिव्य दृष्टि’ हसीना संग खत्म किया रिश्ता
चंद्रयान पर प्रकाश का ट्वीट
गौरतलब है कि जब साल 2023 में चंद्रयान 3 के समय जब विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर सक्सेसफुल लैंडिंग की थी। तब पूरे देश ने इस खुशी का जश्न मनाया था, मगर तब एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘ब्रेकिंग न्यूज- विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा की पहली पिक्चर आ गई है।’ इसके साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की थी जिसमें एक आदमी का कैरिकेचर था, जो लुंगी पहनकर चाय डालता नजर आ रहा था।