---विज्ञापन---

प्रभास के फैन पर अल्लू अर्जुन के फैंस का बरसा कहर, मार-मार कर किया खून से लथपथ

Allu Arjun: सोशल मीडिया पर 'पुष्पा' के प्रशंसकों की दबंगई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शख्स की पिटाई कर रहे है...

Allu Arjun fans trash man in Bengaluru ask him to chant pushpa actor name
अल्लू अर्जुन के फैंस ने की शख्स की पिटाई

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन के फैंस ने बेंगलुरु में एक शख्स की जमकर पिटाई कर दी है।

अल्लू अर्जुन के फैंस ने जमकर की शख्स की पिटाई 

सोशल मीडिया पर ‘पुष्पा’ के प्रशंसकों की दबंगई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्स (ट्विटर) पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग एक व्यक्ति को कैसे बेरहमी से पीट रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

खून से लथपथ हुआ प्रभास का फैन

वीडियो में एक व्यक्ति पिटाई करते हुए शख्स से ‘जय अल्लू अर्जुन’ (Allu Arjun) बोलने को कहता है। लोग शख्स को इतना पीटते हैं कि वो खून से लथपथ हो जाता है। घटना केआर पुरम की बताई जा रहा है। एक्स यूजर्स ऐसा भी दावा कर रहे हैं कि जिस शख्स की पिटाई हो रही है वो प्रभास का फैन है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

एक्स यूजर्स का रिएक्शन आया सामने

एक एक्स यूजर ने लिखा, “प्रभास और अल्लू अर्जुन के प्रशंसक बेवकूफ हैं। दुर्भाग्य से, अल्लू अर्जुन के 10 प्रशंसकों ने बेंगलुरु में प्रभास के एक फैन पर हमला किया। हम आग्रह करते हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।’ दूसरे यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “अल्लू अर्जुन प्रशंसकों बनाम प्रभास प्रशंसकों के बीच लड़ाई हो रही है।” हालांकि, इस पूरे मामले पर एक्टर की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- एडल्ट स्टार Emily Willis की हालत नाजुक, वेंटिलेटर के सहारे चल रही सांसें

First published on: Mar 11, 2024 05:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.