टीवी दुनिया की पांच सबसे चर्चित खबरों के बारे में बात करते हैं जो काफी वायरल हो रही हैं। वो खबरें जो इन दिनों छोटे पर्दे की दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चाहे बात हो टीआरपी की जंग में जूझ रहे सीरियल्स की, पुराने सितारों की धमाकेदार वापसी की, या फिर फैंस की भावनाओं से जुड़ी भावुक खबरों की। यह हफ्ता टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए बेहद रोमांचक और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आइए नजर डालते हैं टीवी इंडस्ट्री की इन बड़ी सुर्खियों पर...
1.‘गुम है किसी के प्यार में’ पर बंद होने का मंडराया खतरा
बीते कुछ समय से टीआरपी लिस्ट की हालत काफी कमजोर नजर आ रही है। केवल कुछ गिने-चुने शोज ही हैं जो टीआरपी पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इन शोज के बीच टीआरपी की रेस में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है, और बाकी सीरियल्स को टिकने का मौका ही नहीं मिलता। जैसे ही इन टॉप शोज की रेटिंग में गिरावट आती है, उन पर बंद होने का खतरा मंडराने लगता है। इसी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ने के कगार पर है। वह कोई और शो नहीं बल्कि स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ है जिसे जल्द ही ऑफ एयर किया जा सकता है।
2. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में राहुल शर्मा की एंट्री
राजन शाही का सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करता आ रहा है। अब इस सीरियल की चौथी पीढ़ी की कहानी दिखाई जा रही है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो में हाल ही में एक बड़ा लीप आया है, जिससे पूरी कहानी बदल गई है। अरमान अपनी बेटी पूकी के साथ माउंट आबू में रह रहा है, वहीं अभिरा, विद्या और कावेरी मुश्किल हालातों से जूझ रही हैं। अब इसी ट्रैक के बीच अभिनेता राहुल शर्मा शो में एंट्री लेने जा रहे हैं, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आने की उम्मीद है।
3. ‘सीआईडी 2’ में एसीपी प्रद्युमन की धमाकेदार वापसी
1998 से 2018 तक चलने वाला आइकॉनिक शो ‘सीआईडी’ एक बार फिर दिसंबर 2024 में सीजन 2 के साथ वापस लौट आया है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे थे लेकिन जब शो में एसीपी प्रद्युमन (शिवाजी साटम) की मौत दिखाई गई तो दर्शकों को बड़ा झटका लगा। अब फैंस की डिमांड पर मेकर्स ने उन्हें वापस लाने का फैसला लिया है। जी हां, शिवाजी साटम की ग्रैंड एंट्री के साथ सीआईडी 2 में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है। शो का नया प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
4. दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर कैंसर
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वे फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। इस खबर ने फैंस को बेहद चौंका दिया। दीपिका ने पति शोएब इब्राहिम के साथ मिलकर एक ब्लॉग के जरिए उन्होंंने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे रूहान का जिक्र करते हुए कहा कि वो समझ गया है कि मम्मा ठीक नहीं हैं। इस दौरान उनका बेटी उन्हें तंग नहीं कर रहा है बल्कि वह अपनी मम्मी की चीजों को समझ रहा है।
यह भी पढ़ें: Surveen Chawla से Asha Negi तक, Criminal Justice 4 की नई कास्ट में कौन-कौन?
5. ‘अनुपमा’ में समर की वापसी और ‘परिणीति’ में लीड एंट्री
फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि टीवी शो ‘अनुपमा’ में समर का किरदार निभाने वाला पुराना कलाकार एक बार फिर वापसी करने जा रहा है। यह किरदार दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहा है। इसके साथ ही टीवी शो ‘परिणीति’ में जल्द ही एक बड़ा लीप आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारस इस शो में लीड रोल में एंट्री करेंगे। कहा जा रहा है कि पारस और मेकर्स के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी आधिकारिक पुष्टि हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Arshad Warsi और उनकी वाइफ समेत 57 लोगों पर शेयर बाजार घोटाले का आरोप, SEBI ने लगाया बैन
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.