Criminal Justice 4 New Cast: पंकज त्रिपाठी अपनी सबसे चर्चित थ्रिलर वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का चौथा सीजन लेकर वापस आ गए हैं। एक बार फिर आपको कोर्ट रूम में ‘माधव मिश्रा’ किसी बेगुनाह को जस्टिस दिलाते नजर आएंगे। इस बार के सीजन का नाम ‘क्रिमिनल जस्टिस- ए फैमिली मैटर’ है। 29 मई को इसके तीन एपिसोड्स भी हॉटस्टार पर रिलीज कर दिए गए हैं। वहीं हर गुरुवार को इसका एक एपिसोड रिलीज किया जाएगा। इस बार शो में पुराने कलाकारों के साथ-साथ नए कलाकार भी जुड़े हैं। आइए आपको भी बताते हैं शो में इस बार किन-किन नए किरदारों की एंट्री हुई है?
यह भी पढ़ें: सलमान खान ने मलयालम डायरेक्टर से मिलाया हाथ, क्या है एक्टर का आगला प्रोजेक्ट?
Surveen Chawla
सुरवीन चावला भी इस नई कास्ट की लिस्ट में शामिल हैं। इस सीरीज में वो अंजू नागपाल का किरदार निभा रही हैं। तीन एपिसोड्स देखकर तो लग रहा है कि ये सीरीज का सबसे महत्वपूर्ण किरदार है। सुरवीन चावला ‘वेलकम बैक’, ‘हेट स्टोरी 2’ और ‘हिम्मतवाला’ जैसी बॉलीवुड मूवीज में नजर आ चुकी हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
Mohammed Zeeshan Ayyub
मोहम्मद जीशान अय्यूब ने इस सीरीज में अंजू नागपाल के पति राज नागपाल का किरदार निभाया है। सीरीज में राज को अपनी गर्लफ्रेंड और बेटी की नर्स रोशनी सलूजा की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है। जीशान सीरीज के मैन कैरेक्टर के रूप में दिखाए गए हैं। जीशान ‘रांझणा’, ‘छलांग’, ‘सैम बहादुर’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘जीरो’ जैसी कई मूवीज में नजर आ चुके हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
Barkha Singh
बरखा सिंह भी इस सीजन की नई कास्ट में शामिल हैं। उन्होंने सीरीज में शिवानी माथुर का किरदार निभाया है, जो माधव मिश्रा के साथ इस केस को सॉल्व करती नजर आ रही हैं। बरखा कई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इनमें ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’, ‘साइलेंस’ और ‘गर्ल्स ऑन टॉप’ जैसी सीरीज शामिल है। वहीं ‘द साबरमति रिपोर्ट’ मूवी में विक्रांत मैसी के साथ नजर आ चुकी हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
Khushi Bhardwaj
खुशी भारद्वाज ने मूवी में ईरा का किरदार अदा किया है। इसमें वो राज नागपाल और अंजू नागपाल की बेटी बनी हैं। सीरीज में उनका भी अहम रोल नजर आ रहा है। वहीं वो ‘टिकू वेड्स शेरू’ मूवी में भी नजर आ चुकी हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
Asha Negi
टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी भी इस सीरीज की नई कास्ट की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने इसमें रोशनी सलूजा का किरदार निभाया है। जिसके मर्डर के इर्द-गिर्द इस सीजन की पूरी कहानी घूमती है। आशा ‘पवित्र रिश्ता’, ‘बारिश’, ‘एक मुठ्ठी आसमान’ और ‘ख्वाबों के परिंदे’ जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने श्रीदेवी-माधुरी दीक्षित से जुड़ी वायरल रील को किया लाइक, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस