---विज्ञापन---

खुलासा! क्या सच में ‘बबीता जी’ ने की ‘टप्पू’ से सगाई? खुद मुनमुन दत्ता ने बताई सच्चाई

Munmun Dutta Reaction: टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू और बबीता जी के किरदार में निभाने वाली मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के अफेयर की खबरें तो लंबे समय से आ रही हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि मुनमुन और राज ने गुपचुप तरीके से सगाई […]

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Munmun Dutta break her silence over Engaged with and Raj Anadkat
Munmun Dutta Reaction

Munmun Dutta Reaction: टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू और बबीता जी के किरदार में निभाने वाली मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के अफेयर की खबरें तो लंबे समय से आ रही हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि मुनमुन और राज ने गुपचुप तरीके से सगाई रचा ली है। हालांकि, अब इन खबरों पर एक्ट्रेस का बयान सामने आया है।

सगाई की खबरों पर मुनमुन ने तोड़ी चुप्पी (Munmun Dutta Reaction)

सगाई की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए ETimes से बातचीत के दौरान मुनमुन ने सच्चाई बताई है। उन्होंने कहा कि ये खबरे पूरी तरह से फर्जी हैं। इनमें थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी खबरों के लिए मेरे पास एनर्जी नहीं है। इस तरह की फेक खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं।

 

यह भी पढ़ें- ‘बबीता जी’ से ‘टप्पू’ ने गुपचुप तरीके से रचाई सगाई! बेटे ने चकनाचूर किया जेठालाल का सपना

सामने आई थी सगाई की खबरें

दरअसल, खबर सामने आई थी कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने सगाई कर ली है। ऐसा दावा किया जा रहा था कि अपने से 9 साल छोटे राज अनादकट के साथ उन्होंने गुपचुप तरीके से सगाई रचाई है। ये भी कहा जा रहा था कि दोनों  परिवार की मौजूदगी में एक-दूजे के साथ अंगुठी एक्सचेंज कर सगाई की है।

First published on: Mar 13, 2024 08:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.