Saba Ibrahim: दीपिका कक्कड़ की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन सबा ने कुछ दिनों पहले ही बेटे को जन्म दिया है। जहां एक तरफ दीपिका कैंसर को लेकर परेशान है,तो दूसरी तरफ काफी दुआओं के बाद सबा मां बनी हैं। बेटे की डिलीवरी के 9 दिन बाद सबा फाइनली अस्पताल से घर लौंट आई हैं। सबा और उनके पति सनी ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें उन्होंने काफी सारी बातें भी की हैं।
यह भी पढ़ें: गोवा में घूम रही थीं एक्ट्रेस, घर में हो गई चोरी, सामान चुरा रफूचक्कर हुई नौकरानी
अस्पताल से घर आईं सबा इब्राहिम
सबा इब्राहिम के यूट्यूब चैनल ‘सबा का जहान’ पर 10 दिन पहले एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उनके पति ने बताया था कि सबा ने बेटे को जन्म दिया है। अब पूरे 9 दिन बाद कपल ने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अस्पताल से अपने घर वापस लौंटती दिखाई दे रही हैं। अस्पताल से सबा और उनका बच्चा अपने घर आया, जहां पर उनका पूरे परिवार ने ग्रैंड वेलकम किया। हालांकि इस दौरान दीपिका और शोएब दोनों ही नदारत रहे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सबा और बच्चे की उतारी गई नजर
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सबा और अपने बच्चे के साथ सनी अपने घर पर आते हैं, तो उनकी मां दरवाजे पर सबसे पहले उनकी नजर उतारती हैं। उसके बाद सब लोग बच्चे और न्यू मॉम का स्वागत करते हैं, बच्चे को देखते ही सबके चेहरे खिल उठते हैं। सनी और उनकी बहन रिजा ने बेबी के लिए झूला भी रेडी किया था और केक कट भी किया गया।
न्यू मॉम ने बताया अपना एक्सपीरियंस
वीडियो में नई-नई मां बनीं सबा इब्राहिम ने बताया कि कैसे बेटे के जन्म के साथ ही उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। अब तो ना उनके पास बाल बनाने का समय है और ना ही वो फोन चला पा रही हैं। सबा की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही हैं और घर आने के बाद बेबी बहुत रोया था, उसे संभालना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो गया था।
बच्चे से मिलने आईं मामी दीपिका
दीपिका कक्कड़ की सेहत के बारे में बोलते हुए सबा की पति सनी ने कहा कि भाभी दीपिका की तबीयत की वजह से अभी अपने ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं किया है। हालांकि वो बेबी से मिलने आती हैं और इसी बहाने उनका थोड़ा दिल भी बहल जाता है। इसी के साथ सबा ने बताया कि कैसे भाभी दीपिका ने उन्हें बच्चें को सुलाने से लेकर उसका ख्याल रखने को लेकर भी काफी सलाह दी हैं।
यह भी पढ़ें: जून में थियेटर में उतरेंगी ये 7 फिल्में, कॉमेडी-एक्शन से भरा होगा पूरा महीना