Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

गोवा में घूम रही थीं एक्ट्रेस, घर में हो गई चोरी, सामान चुरा रफूचक्कर हुई नौकरानी

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के घर से चौंकाने वाली खबर आई है, क्योंकि उनके पीछे से उनकी नौकरानी घर पर चोरी करके भाग गई है। इस बारे में युविका ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है कि जब वो फैमिली के साथ गोवा ट्रिप पर थीं और प्रिंस काम के चलते बाहर थे, तब उनकी नौकरानी घर से सामान चुराकर भाग गई।

---विज्ञापन---

Yuvika Chaudhary
Image Credit: youtube

टीवी की दुनिया की मशहूर जोड़ी प्रिंस नरुला और युविका चौधरी अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। युविका और प्रिंस ने हाल ही में कोर्ट मैरिज करते हुए अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया था, मगर अब कपल के घर से एक शॉकिंग घर सामने आई है। एक्ट्रेस अपनी परिवार के साथ गोवा ट्रिप पर थीं और पीछे से उनके घर पर दिनदहाड़े चोरी हो गई। इस बारे में युविका ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने इस बारे में क्या कहा है।

यह भी पढ़ें: पापा बनने वाले हैं Nakuul Mehta, 4 साल बाद दोबारा प्रेग्नेंट हैं पत्नी जानकी

---विज्ञापन---

युविका-प्रिंस के घर हुई चोरी

एक्ट्रेस युविका चौधरी अपनी शादी के बाद से ही एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हो गई हैं और फिलहाल वो मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। युविका चौधरी यूट्यूब पर व्लॉग बनाती हैं, जिसमें वो लोगों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती हैं और दिखाती हैं। युविका ने लेटेस्ट वीडियो में बताया है कि जब वो अपने परिवार के साथ गोवा ट्रिप पर थीं, जब पीछे से उनके घर चोरी हो गई है।

---विज्ञापन---

चोरी कर रफूचक्कर हुई नौकरानी

युविका चौधरी ने अपना जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने कहा, मैं गोवा में फैमिली के साथ ट्रिप थी और प्रिंस अपने काम से शहर से बाहर था। इस बीच हमारे हाउसहेल्प ने हमारा घर लूट लिया और वहां से भाग गया। उस समय उसके अलावा हमारे घर पर कोई नहीं थां और जब हमें ये पता चला तो हमें इसे समझने में भी काफी टाइम लगा।

---विज्ञापन---

बेटी की देखभाल कर रहीं युविका 

युविका ने आगे बताया है कि उनका घर सारा फैला हुआ है और जिसकी वजह से उनके सारे काम भी रुक गए। वो फिलहाल अपनी बेटी एकलीन को संभाल रही हैं, क्योंकि वो अब काफी एक्टिव हो गई है, तो उसे अकेले संभालना भी मुश्किल होता है। जब तक एक्ट्रेस को नई हाउसहेल्प नहीं मिलती है, तब तक वो वीडियो भी नहीं बना पाएंगी। बेटी को अकेला नहीं छोड़ सकती हूं और इसी वजह से मेरी मां घर से खाना भेज रही हैं, क्योंकि मेरी बेटी की नैनी को भी अपने घर जाना था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बधाई हो! Heeramand फेम शर्मिन सहगल के घर किलकारी गूंजी, बेटे का हुआ जन्म

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 01, 2025 01:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola