---विज्ञापन---

सोनू निगम को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंविटेशन, ये सितारे भी हैं आमंत्रित

Ayodhya Ram Mandir inauguration Invitation: इन दिनों राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ayodhya Ram Mandir inauguration) का जिक्र हर तरफ है। सभी को 22 जनवरी का इंतजार है जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य समारोह को लेकर पूरे देश में बज बना हुआ है। आम से लेकर खास तक […]

Ayodhya Ram Mandir inauguration, Sonu Nigam, Kangana Ranaut, Amitabh Bachchan, Anupam Kher, Akshay Kumar

Ayodhya Ram Mandir inauguration Invitation: इन दिनों राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ayodhya Ram Mandir inauguration) का जिक्र हर तरफ है। सभी को 22 जनवरी का इंतजार है जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य समारोह को लेकर पूरे देश में बज बना हुआ है। आम से लेकर खास तक को इस स्पेशल डे का इंतजार है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई हस्तियां इस आयोजन में शिरकत करने वाली हैं। जहां अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, अनुपम खेर तक को न्यौता मिल चुका है, वहीं अब इस लिस्ट में फेमस सिंगर सोनू निगम का नाम भी शामिल हो गया है, उन्हें भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता मिला है जिसकी एक झलक सिंगर ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है।

यह भी पढ़ें:  ‘डंकी’ और ‘सालार’ का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल

सोनू निगम (Ayodhya Ram Mandir inauguration Invitation)

हाल ही में फेमस सिंगर सोनू निगम को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंविटेशन मिला है। उन्होंने अपने निमंत्रण कार्ड की एक झलक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की है।

ये तो सभी जानते हैं कि वो कितने बड़े राम भक्त हैं, अब भक्ति में लीन सोनू भी आपको 22 जनवरी को होने वाले भव्य समारोह में नजर आने वाले हैं।

कंगना रनौत

न सिर्फ सोनू निगम बल्कि कई और ऐसे सेलिब्रिटी हैं जिन्हें इस समारोह का न्योता मिला है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल है।

उन्हें भी अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंविटेशन मिला है।

अनुपम खेर

इस लिस्ट में अनुपम खेर का भी नाम शामिल है जिन्हें अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का इनविटेशन मिला है।

वो भी आपको इस आयोजन में नजर आएंगे।

अमिताभ बच्चन (Ayodhya Ram Mandir inauguration Invitation)

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का इनविटेशन मिला है।

22 जनवरी को होने वाले इस समारोह में वो भी शिरकत करेंगे।

अक्षय कुमार

ये तो सभी को पता है कि अक्षय कुमार की भगवान में कितनी आस्था है।

ऐसे में एक्टर को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का इनविटेशन मिला है।

दीपिका चिखलिया (Ayodhya Ram Mandir inauguration Invitation)

टीवी के फेमस सीता मां यानी दीपिका चिखलिया को सभी लोग उनके असली नाम से कम और सीता मां के नाम से ज्यादा जानते हैं। आज भी कई लोग उन्हें सीता के रूप में सम्मान देते हैं।

अब ऐसे में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है।

First published on: Jan 07, 2024 09:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.