---विज्ञापन---

Laughter Chef 3: जन्नत जुबैर के साथ समर्थ जुरेल ने की घटिया हरकत, वीडियो वायरल होती ही लोगों ने की थू-थू

लाफ्टर शेफ्स 3 के ईद वाले एपिसोड का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में समर्थ ने जन्नत के साथ कुछ ऐसा किया, जिसके बाद समर्थ को लोग जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं.

Samarth Jurel-Jannat Zubair
Samarth Jurel-Jannat Zubair

लाफ्टर शेफ्स का तीसरा सीजन इन दिनों देखने को मिल रहा है. ऑडियंस को शो में जोड़े रखने के लिए कई बार मेकर्स अलग अलग तरह के जोक्स शो के कंटेस्टेंट को क्रैक करने को कहते हैं. हालांकि हाल ही में जन्नत और समर्थ के बीच जबरदस्ती के लव एंगल से ऑडियंस परेशान होने लगी है. दरअसल, सोशल मीडिया पर जन्नत और समर्थ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग समर्थ पर बुरी तरह नाराज होते हुए और उनकी आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं.

समर्थ ने जन्नत के साथ की घटिया हरकत

शो के ईद स्पेशल सेगमेंट वाले एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में समर्थ जन्नत को छेड़ने की कोशिश कर रहे हैं. वह इस दौरान जन्नत का पैर पकड़ते हैं, लेकिन एक्ट्रेस काफी असहज महसूस कर रही होती हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग खासा नाराज हो रहे हैं और मेकर्स पर जबरदस्ती लव एंगल को बढ़ावा देने का भी आरोप लगा रहे हैं.

---विज्ञापन---

लोगों ने समर्थ की हरकत पर खूब सुनाई खरी-खोटी

एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ” यह लाफ्टर शेफ्स के क्रिएटिव्स द्वारा समर्थ जैसे एक्टर्स को दी गई जबरदस्ती की लव एंगल वाली स्क्रिप्ट को बढ़ावा देने का परिणाम है, जो फिर छेड़छाड़ के नाम पर इस तरह का घिनौना और शर्मनाक व्यवहार करते हैं, जहां जन्नत साफ तौर से बहुत असहज महसूस कर रही है. इसी वीडियो पर तमाम लोगों ने रिएक्ट किया है. एक यूजर ने लिखा, “ये देखना बहुत दुखद है, ये आदमी घिनौना है, ये यौन उत्पीड़न है. दूसरे ने लिखा, ” उसकी मां वहां मौजूद थी, फिर भी इस दरिंदे ने ऐसा बर्ताव करने की हिम्मत की. सोचिए ऐसे हालातों में महिलाओं को कैसा लगता है. वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने एल्विश यादव, अली गोनी, कलर्स टीवी को टैग किया है और कहा है कि समर्थ के खिलाफ एक्शन लें.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection Day 5: ‘धुरंधर 2’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, सोमवार को फिर कर डाली करोड़ों की कमाई

First published on: Mar 24, 2026 07:46 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.