---विज्ञापन---

बिग बॉस के इन दो दिग्गजों के बीच होगी टक्कर? रोहित शेट्टी के शो में भिड़ेंगे दोनों महारथी

Khatron Ke Khiladi 14: शो के मेकर्स रोहित शेट्टी के इस शो के नए सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में खबर है कि....

Khatron Ke Khiladi 14 bigg boss 17 winner Munawar Faruqui Mannara Chopra Abhishek Malhan Abhishek Kumar Elvish Yadav
Khatron Ke Khiladi 14 bigg boss 17 winner Munawar Faruqui Mannara Chopra Abhishek Malhan Abhishek Kumar Elvish Yadav

Khatron Ke Khiladi 14: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) खत्म हो गया है। ऐसे में अब दर्शकों को रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ (Khatron Ke Khiladi 14) का बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान के सुपरहिट शो में आकर रोहित ने यह हिंट दे दिया था कि उनका शो जल्द ही आने वाला है। इसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

ये स्टार्स खतरों के खिलाड़ी का बन सकते हैं हिस्सा

शो के मेकर्स रोहित शेट्टी के इस शो के नए सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में खबर है कि इस शो के लिए टीवी के कई बड़े स्टार्स को अप्रोच किया गया है। आइए जानते हैं कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए कौन-कौन से सेलेब्स को शो के लिए अप्रोच किया जा सकता है।

मुनव्वर फारूकी

ऐसी खबर है कि बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी को मेकर्स ने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए अप्रोज किया जा सकता है। सलमान खान के शो में मुनव्वर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे। इससे शो की टीआरपी को काफी फायदा मिला था। इसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो रोहित शेट्टी के इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

मन्नारा चोपड़ा

बिग बॉस 17 की सेकेंड रनरअप रहीं मन्नारा चोपड़ा को भी फैंस ने काफी पसंद किया था, जिसके बाद अब खबर है कि उन्हें रोहित शेट्टी के शो में देखा जा सकता है। फैंस उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

अभिषेक मल्हान

बिग बॉस ओटीटी के फर्स्ट रनरअप रहे अभिषेक मल्हान ‘फुकरा इंसान’ को भी मेकर्स ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए अप्रोच कर सकते हैं। सलमान खान के शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा शो के मेकर्स ने बिग बॉस 17 फेम अभिषेक कुमार को भी अप्रोच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Abhishek Kumar और Munawar Faruqui फिर होंगे आमने-सामने, बिग बॉस के बाद इस शो में होगी टकरार!

इन दिग्गज सितारों का नाम भी शामिल

ऐसा माना जा रहा है कि उनके शो में होने से मेकर्स को काफी फायदा मिलेगा। वहीं, इस लिस्ट में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव के अलावा ईशा मालवीय, नील भट्ट को भी मेकर्स शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

First published on: Jan 31, 2024 07:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.