---विज्ञापन---

Kaun Banega Crorepati में इस बार कौन-कौन बने करोड़पति, अमिताभ बच्चन के साथ क्या-क्या रहे यादगार लम्हें

Kaun Banega Crorepati 5 Best Moments: अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में काफी खास और यादगार पल बिताए हैं।

Kaun Banega Crorepati 15
image credit: image credit: e24 edit

Kaun Banega Crorepati 5 Best Moments: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि टीवी पर भी राज करते हैं। बिग बी का पिछले 15 साल से छोटे पर्दे के रिएलिटी शो केबीसी को होस्ट करते आ रहे हैं और अब उनके शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 15 ने फैंस ने अलविदा कह दिया है। इस सीजन में काफी कुछ नया देखने को मिला। चलिए आज बताते है कि केबीसी 15 के कुछ खास मोमेंट कौन-कौन से रहे।

इमोशनल हुए बिग बी (Kaun Banega Crorepati 5 Best Moments)

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को इस शो के जरिए लोगों से खूब सारा प्यार मिला है और हर सीजन के खत्म होने का बिग बी के साथा-साथ दर्शकों को भी काफी दुख होता है। केबीसी 15 के लास्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन इमोशनल हो गए थे। उनका रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिग बी का सबसे खास बर्थडे गिफ्ट (Kaun Banega Crorepati 5 Best Moments)

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन को उनके बर्थडे पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने सरप्राइज दिया था। उस एपिसोड में अभिषेक को देखकर बिग बी बहुत खुश हुए थे। शो में अपने पापा के लिए अभिषेक ने उनके बचपन की यादों का एक वीडियो भी चलाया था। इस एपिसोड के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे और लोगों ने काफी पसंद भी किए थे।

जब बिग बी ने छूए सुधा मूर्ति के पैर (Kaun Banega Crorepati 5 Best Moments)

जब केबीसी के मंच पर भारतीय शिक्षिका और लेखिका सुधा मूर्ति आई थीं। उस समय उनके स्वागत में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने उनके पैर छूकर उनका स्वागत किया था। सदी के महानायक को पैर छूता देख शो में मौजूद हर शख्स हैरान रह गया था। उस सीजन का ये बेस्ट मोमेंट था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था।

करोड़पति के खास कंटेस्टेंट ने किया विश (Kaun Banega Crorepati 5 Best Moments)

सीजन 15 में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के जन्मदिन पर शो में करोड़पति बनकर जाने वाले कई कंटेस्टेंट्स ने उन्हें खास वीडियो को जरिए विश किया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अनुभव भी शेयर किया। उनकी बातों को सुनकर बिग बी के आंखों से आंसू निकल आए थे। उन्हें अपने आंसुओं को साफ करते देखा गया था।

जया बच्चन की हाइट का उड़ाया मजाक (Kaun Banega Crorepati 5 Best Moments)

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 15 में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को अपनी वाइफ जया बच्चन की हाइट का भी मजाक उ़ड़ाते देखा गया था। दरअसल इस एपिसोड में हॉटसीट पर बैठे मयंक अपनी हाइट को लेकर बिग बी से बात करता है तो अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी की हाइट को लेकर चुटली लेते हैं। उनकी बात सुनकर सब लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं, हालांकि काफी सारे लोग हैरान रह जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Anushka Sharma नए साल का विराट जश्न बनाने पहुंची साउथ अफ्रीका, कोहली के साथ मस्ती की तस्वीरें आईं सामने

KBC 15 के कौन-कौन बना करोड़पति

अमिताभ बच्चन के शो केबीसी-15 को इस बार दो ही करोड़पति मिले। पंजाब के जसकरण सिंह इस सीजन के पहले करोड़पति बने थे। वहीं, इस सीजन का दूसरा करोड़पति उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जसनील कुमार (Jasnil Kumar) बने हैं। अब सीजन 15 खत्म हो गया है और फैंस को इसके अगले सीजन का इंतजार अभी से होने लगा है। अब देखते हैं कि केबीसी का अगला सीजन कब आता है।

First published on: Dec 31, 2023 02:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.