Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Indian Idol की मुस्लिम सिंगर बेच रही है कंबल, बेरोजगारी ने दिखा दिये बुरे दिन?

Indian Idol Fame Singer Farmani Naaz: 'हर-हर शंभू' गाने वालीं फ़रमानी नाज़ लेटेस्ट वीडियो में, सड़क पर ठेला लगाकर कंबल बेचती हुई दिख रही हैं।

Indian Idol Fame Singer Farmani Naaz
Indian Idol Fame Singer Farmani Naaz

Indian Idol Fame Singer Farmani Naaz: इंडियन आइडल सीजन 12 (Indian Idol 12) की मशहूर कंटेस्टेंट फरमानी नाज (Farmani Naaz) अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। जब मुस्लिम सिंगर ने ‘हर-हर शंभू’ गाना गाया था, तब वो अचानक चर्चाओं के बाजार में आ गई थीं। अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में फरमानी सड़क पर ठेला लगाकर कंबल बेचती हुई दिखाई दे रही हैं। सिंगर का ये हाल देखकर लोगों हैरान रह गए हैं, चलिए बताते हैं कि सिंगर का ऐसा हाल कैसे हो गया है।

कंबल बेचती दिखीं सिंगर

सावन के महीने में ‘हर हर शंभू’ गाना गाकर रातोंरात इंटरनेट पर फेमस होने वाली सिंगर फरमानी नाज अपने इस लेटेस्ट वीडियो की वजह से एक बार फिर चर्चा का टॉपिक बन गई हैं। इस वीडियो में उन्हें सड़क पर ठेले पर कंबल बेचते दिखाई दे रही हैं और उन्हें ऐसा करता देख हर कोई शॉक्ड है। दरअसल, फरमानी के पास अपनी आवाज रिकॉर्ड करने के लिए 1 करोड़ का स्टूडियो है और उन्हें फरारी जैसी गाड़ियों में भी अक्सर घूमते हुए देखा गया है। ऐसे अचानक क्या हो गया है जिसकी वजह से उनको सड़क पर कंबल बेचना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे नहीं बिग बॉस 17 की ये कंटेस्टेंट बनेगी नई नागिन, अभिषेक से है खास कनेक्शन?

क्या है वीडियो की सच्चाई? (Indian Idol Fame Singer Farmani Naaz)

जहां लोग उन्हें सड़क पर कंबल बेचते देख चौंक गए है और जानना चाहते है कि सिंगर की लाइफ में क्या परेशानी है, जो वो गाना छोड़ अब ये काम कर रही है। मगर आपको बता दे कि इस वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, फरमानी सड़क पर कंबल बेच नहीं रही हैं, बल्कि अपने नए गाने को प्रमोट करने के लिए कंबल दे रही हैं।

प्रमोशन का नया तरीका (Indian Idol Fame Singer Farmani Naaz)

जी हां फरमानी ने अपने नए गाने ‘Nagan si Lugai’ के प्रमोशन के लिए यह नया तरीका निकाला है। सिंगर हाथ में लाउड स्पीकर पर बोलते हुए लोगों को बता रही हैं कि उनका नया गाना आया है जिस पर रील बनाने वाले की वीडियो वो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को कंबल भी गिफ्ट में दिया।

First published on: Feb 11, 2024 02:44 PM