---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: पाखी का खुलासा लाएगा चौहान परिवार में भूचाल, सई को किस बात का है दुख?

मुंबई। स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hi Kisi Ke Pyaar Meiin) की कहानी समय के साथ अब और भी पेचीदा होती जा रही है। सई और विराट की शादी के बाद फैंस को लगने लगा था कि अब सब ठीक हो जाएगा। लेकिन जल्द ही सई और विराट […]

मुंबई। स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hi Kisi Ke Pyaar Meiin) की कहानी समय के साथ अब और भी पेचीदा होती जा रही है। सई और विराट की शादी के बाद फैंस को लगने लगा था कि अब सब ठीक हो जाएगा। लेकिन जल्द ही सई और विराट की जिंदगी में भी एक बड़ा भूचाल आने वाला है और ऐसा भी हो सकता है कि इस भूचाल की वजह से सई और विराट का रिश्ता टूट जाए। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) की कहानी में अब तक आपको देखने को मिला कि, विराट जबरदस्ती सई के साथ शादी कर लेता है। वहीं भवानी शादी के लिए एक शर्त सई के सामने रख देगी, जिसकी वजह से सई का दिल टूट जाएगा। इसी बीच विराट और सई एक नई मुसीबत में फंसने वाले हैं।

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) की कहानी में आगे आपको देखने को मिलेगा कि, शादी होते ही सई और विराट सुहागरात मनाएंगे। सुहागरात के समय विराट बात करते हुए सई से कहेगा कि वो किसी भी कीमत पर भवानी को मना लेगा। इस बात को सुनते ही सई खुश हो जाएगी।

वहीं भवानी भी शादी के बाद सई को घर की सारी जिम्मेंदारी दे देगी। इस बात का पता चलते ही सोनाली और परिवार के बाकी लोग चिढ़ जाएंगे। फिर भवानी सई के साथ कुलदेवी के मंदिर जाकर पूजा करवाएगी। इस दौरान पंडित भविष्यवाणी करेगा कि सई जल्द ही चौहान परिवार को वारिस देगी। इसके बाद घर पहुंचते ही भवानी ये ऐलान करेगी कि पाखी का बच्चा इस घर का वारिस नहीं बनेगा।

 

और पढ़िए TKSS: कपिल शर्मा शो पर पहुंचे कमल हासन, कॉमेडियन ने इस तरह जाहिर की खुशी

 

 

 

लेकिन इसी बीच पाखी ऐलान कर देगी कि उसके बच्चे का बाप कोई और नहीं बल्कि विराट है। वहीं सई भी बताएगी कि वो विराट के बच्चे को जन्म देगी। इसके साथ ही कहानी में सैरोगेसी का ट्रैक शुरू होगा। विराट और सई पाखी के बच्चे को गोद लेने का प्लान बनाएंगे। हालांकि पाखी के खुलासा करते ही चौहान परिवार में हलचल मच जाएगी।

इसके साथ ही सम्राट एक बार फिर से पाखी को छोड़कर चला जाएगा। क्योंकि सम्राट को ये बात समझ आ जाएगी कि उसका और पाखी का रिश्ता अब नहीं टिक पाएगा। इस बात को सोचते हुए सम्राट ये बात मान जाएगा कि पाखी आज भी विराट से प्यार करती है।

 

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 06, 2022 06:28 PM