Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘9 हफ्ते में मैंने अपना बच्चा खो दिया था’, Gauahar Khan ने व्लॉग में किया मिसकैरिज का दर्दनाक खुलासा

गौहर खान दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं इस बीच उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए अपनी लाइफ के बेहद डरावने और दर्दनाक पलों को शेयर किया है जब उनका मिसकैरेज हुआ था। इस दौरान एक्ट्रेस वीडियो में ही काफी भावुक होते हुए नजर आईं....

---विज्ञापन---

Gauahar Khan
credit- instagram

एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में अपने व्लॉग में लाइफ के दर्दनाक पलों के बारे में खुलकर बात की है। एक्ट्रेस के लाइफ को वो दर्दनाक पल जिनके बारे में उन्होंने किसी से कभी शायद ही बात की हो। मां बनने की खुशखबरी के बीच गौहर ने बताया कि बेटे जेहान के जन्म से पहले उनका एक मिसकैरिज हुआ था। 9वें हफ्ते में जब उन्होंने अपना बच्चा खोया, तो वह पूरी तरह टूट गई थीं। इस दर्दनाक किस्से को शेयर करते हुए वह अपने व्लॉग में ही रोने लगी और काफी इमोशनल हो गईं।

व्लॉग में छलका गौहर खान का दर्द

एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए पहली बार यह बात को शेयर किया है कि वह अपने बेटे जेहान के जन्म से पहले भी प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश 9वें हफ्ते में उनका मिसकैरिज हो गया था। इस दुखद अनुभव को याद करते हुए गौहर व्लॉग में रो पड़ीं। व्लॉग में गौहर ने कहा, “एक बात है जो मैंने आज तक किसी को नहीं बताई। मैं ये बात बहुत हिम्मत करके बता रही हूं। जेहान को जन्म देने से पहले मेरा एक मिसकैरिज हुआ था। उस फीलिंग के बारे में क्या बता सकती हूं। उस दर्द को शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन है।” गौहर ने बताया कि इस मुश्किल दौर को पार करना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पहली बार में ही टूट गया था मां बनने का सपना

गौहर खान ने अपने वीडियो में आगे यह भी बताया कि जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं तो वह और उनके पति जैद दरबार के साथ पूरा परिवार काफी खुश था। लेकिन 9वें हफ्ते में उनका मिसकैरिज हो गया। यह उनकी लाइफ का सबसे कठिन समय था। “प्रेग्नेंसी के 9 हफ्ते बाद मैंने अपना बच्चा खो दिया,” यह कहते हुए वह व्लॉग में इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। एक्ट्रेस को वीडियो में ही काफी ब्रेकडाउन होते हुए देखा गया।

---विज्ञापन---

 

इसके बाद गौहर खान ने साल 2023 में अपने बेटे जेहान को जन्म दिया था, जिसे उन्होंने नेचुरली कंसीव किया था। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, “मैं जेहान को ऊपरवाले की मेहर मानती हूं।” बता दें कि गौहर अब दूसरी बार फिर से मां बनने वाली हैं और यह खबर उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करते हुए अपने फैंस को दी थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf का दूसरे वीकेंड भी दबदबा बरकरार, Rajkumar Rao की मूवी के कलेक्शन में मोटा इजाफा

कब हुई थी गौहर खान की शादी?  

गौहर खान ने साल 2020 में जैद दरबार से शादी की थी। बता दें कि जैद म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है। शादी के तीन साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे जेहान का स्वागत किया था। अब दोनों लोग दोबारा से पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रहीं ये 9 फिल्में, टॉप 10 में 1 वेब सीरीज बना पाई जगह

First published on: Jun 02, 2025 08:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola