Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

‘Naagin 7’ का हिस्सा बनेंगे Abhishek Kumar! या कोई और बनेगा दावेदार, जानें क्या कहता है E24 का पोल

Ekta Kapoor Naagin 7: एकता कपूर (Ekta Kapoor) को छोटे पर्दे की क्वीन कहा जाता है। हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) खत्म हुआ है, तो अब एकता का ‘नागिन 7’ (Naagin 7) शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच बज बना हुआ है। वहीं शो की स्टारकास्ट […]

Abhishek Kumar Neil Bhatt Dheeraj Dhoopar Ankit Gupta
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Ekta Kapoor Naagin 7: एकता कपूर (Ekta Kapoor) को छोटे पर्दे की क्वीन कहा जाता है। हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) खत्म हुआ है, तो अब एकता का ‘नागिन 7’ (Naagin 7) शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच बज बना हुआ है। वहीं शो की स्टारकास्ट को लेकर भी सामने आ रही हैं। जहां पहले ये कहा गया कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) एकता की नागिन बन सकती है। वहीं अब खबर आ रही है कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को भी शो में कास्ट किया जा रहा है।

हालांकि अभी तक इस खबर पर मोहर नहीं लगी है कि किसके हाथ लगेगी एकता की नागिन। ऐसे में हमने E24 बॉलीवुड का एक पोल जारी किया जिसमें दर्शकों से पूछा कि वो किसे इस शो का हिस्सा बनते हुए देखना चाहते हैं। तो चलिए आपको भी बता देते हैं कि क्या कहता है हमारा पोल।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 विनर Munawar Faruqui और कॉन्ट्रोवर्सी का गहरा नाता

पोल में दिए इन चार लोगों के नाम (Ekta Kapoor Naagin 7)

हमने अपने E24 के पोल में चार लोगों के नाम दिए, जिसमें अभिषेक कुमार, नील भट्ट (Neil Bhatt) , धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) , और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) का नाम शामिल है। जहां अभिषेक कुमार और नील भट्ट बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रहे हैं, और अभिषेक तो फर्स्ट रनर अप के रूप में सामने आए वहीं नील भट्ट पहले ही घर से बाहर हो गए थे।

किसे मिला जनता का साथ?

अब बात उस एक्टर की करें जो एकता की नागिन के लिए जनता की पहली पसंद बना है तो वो है अभिषेक कुमार। जी हां, हमारे पोल में अधिकतर लोगों ने अभिषेक को इस शो के लिए बेस्ट माना है। वहीं दूसरे नंबर पर अंकित गुप्ता और तीसरे नंबर पर नील भट्ट का नाम सामने आया है। जब तक हम ये खबर लिख रहे थे ये आंकड़े तब तक के थे।

Ekta Kapoor, Naagin 7

इमेज क्रेडिट: फेसबुक स्क्रीनशॉट

अभिषेक कुमार रहे फर्स्ट रनरअप (Ekta Kapoor Naagin 7)

हाल ही में बिग बॉस 7 खत्म हुआ है, जिसका विनर मुनव्वर फारुकी रहा। वहीं फर्स्ट रनर अप के रूप में अभिषेक कुमार ने बाजी मारी। पूरे शो में अभिषेक चर्चाओं में रहे, जहां पहले ईशा मालवीय से दिल्लगी करने पर खबरों में आ गए वहीं समर्थ जुरैल संग विवाद ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया।

बात यहां तक पहुंच गई थी कि उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। हालांकि बाद में जनता का सपोर्ट मिला और मेकर्स को उन्हें वापस घर के अंदर बुलाना पड़ा। ऐसे में आप ये तो अंदाजा लगा ही सकते हैं कि वो जनता के कितने फेवरेट हैं।

First published on: Jan 30, 2024 02:51 PM