टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लीवर ट्यूमर से जूझ रही हैं। कुछ दिन पहले उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में इस बात का खुलासा किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि इसका इलाज सर्जरी ही है। वहीं अब एक्ट्रेस की सर्जरी भी अगले हफ्ते के लिए टल गई है। शोएब ने वीडियो जारी कर इस बात की वजह भी बताई है कि आखिर दीपिका की सर्जरी में देरी क्यों हो रही है? आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने दीपिका की हेल्थ पर क्या अपडेट शेयर किया?
यह भी पढ़ें: ‘उनका सोने का दिल…’, Hera Pheri स्टार ने Salman Khan के बांधे तारीफों के पुल, जानें क्या है वजह?
क्यों हो रही सर्जरी में देरी?
दीपिका के पति शोएब ने हाल ही में व्लॉग शेयर कर फैंस को दीपिका की हेल्थ की जानकारी दी। उन्होंने बताया को बुखार हो गया है, जिसकी वजह से उनकी सर्जरी अगले हफ्ते होगी। फिलहाल दीपिका अस्पताल में भर्ती हैं। शोएब ने दीपिका की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कहा कि भले ही दीपिका अस्पताल में भर्ती हों लेकिन उनकी हालत में सुधार है।
व्लॉग शेयर कर दी अपडेट
शोएब ने आगे कहा कि मैं पिछले दिनों काफी बिजी था, जिसकी वजह से मैं आपको अपडेट नहीं दे पाया था। पिछली बार हम जब अस्पताल गए थे तब हमने सभी टेस्ट कराए थे। इसके बाद से दीपिका ने रूहान से दूरी बना ली है। दीपिका ने रूहान को ब्रेस्ट फीड करना भी बंद कर दिया है।
कुछ दिन पहले लीवर ट्यूमर हुआ था डिटेक्ट
बता दें पिछले कुछ दिन पहले ही शोएब ने व्लॉग शेयर कर बताया था कि दीपिका की हालत काफी टाइम से खराब थी। उनके पेट में दर्द था। इसके बाद जब हमने डॉक्टर से चेकअप कराया तो रिपोर्ट्स में उन्हें लीवर में ट्यूमर डिटेक्ट हुआ। इससे हम सब बहुत डर गए थे। वहीं इसका एक मात्र इलाज सर्जरी ही है। सर्जरी के बाद दीपिका ठीक हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट फीडिंग बंद, दर्द से Dipika Kakar की हालत गंभीर, शोएब इब्राहिम ने दिया Health Update
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.