YouTuber Lakshay Chaudhary in Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं और शो को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज है। बिग बॉस का हर सीजन लोगों के लिए खास रहा है और अब फैंस को इसके नए सीजन का इंतजार है। बिग बॉस 19 के मेकर्स लगातार सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं और इस अब खबर सामने आई है कि मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव के जिगरी दोस्त को ऑफर भेजा है। आइए जानतें है कि एल्विश के किस यूट्यूबर दोस्त को शो के लिए अप्रोच किया है।
यह भी पढ़ें: Kuberaa: वो 5 वजह, जो Dhanush-Nagarjuna की फिल्म को बना रहीं मस्ट वॉच
एल्विश यादव के यूट्यूबर दोस्त की होगी एंट्री!
बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव के साथ एक और यूट्यूबर का नाम सामने आया था, जो उस सीजन में एंट्री लेने वाला था। मगर फिर एल्विश ने ही अकेले पूरा सिस्टम हिला दिया था। लेकिन इस बीच अब 'बिग बॉस ताजा खबर' की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने उसी मशहूर यूट्यूबर को अब बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया है और हम जिसकी बात कर रहे हैं, उस यूट्यूबर का नाम लक्ष्य चौधरी है।
तगड़ी है यूट्यूबर की फैन फॉलोइंग
लक्ष्य चौधरी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉपुलर यूट्यूबर हैं, जो एल्विश की तरह ही रोस्टिंग वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। लक्ष्य के इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उन्होंने करीबन 239 पोस्ट शेयर की हैं। लक्ष्य चौधरी की वीडियोज काफी फनी होती हैं और उनकी भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
कुछ महीने पहले हुआ था जानलेवा हमला
लक्ष्य चौधरी अपने वीडियोज के साथ-साथ कंट्रोवर्सी की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। लक्ष्य चौधरी ने कुछ महीने पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट लगाई थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई है। दावा किया गया था कि इन्फ्लुएंसर अमन बैंसला और हर्ष विकल पर बनाए रोस्ट वीडियो की वजह से ही लक्ष्य पर हमला किया गया था। लक्ष्य चौधरी और अमन बैंसला की लड़ाई इन दोनों के फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।
https://www.instagram.com/lakshayonly/reel/DLH9GrXPdxa/?hl=en
यह भी पढ़ें: Raanjhanaa: ‘कुंदन’ की अधूरी मोहब्बत, क्लाइमेक्स देख रोए लोग, 12 साल पहले आई फिल्म ने जीते थे 8 अवॉर्ड
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.