Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19 में दिखेंगी क्रिकेटर की एक्स वाइफ! जानें किन-किन सेलेब्स को मेकर्स ने भेजा न्यौता?

Bigg Boss 19 Update: 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने भारतीय क्रिकेटर की एक्स वाइफ को अप्रोच किया है। सोशल मीडिया पर इसके जोरों-शोरों पर चर्चे हैं। आइए आपको भी बताते हैं और किन-किन सेलेब्स को मेकर्स न्यौता भेज चुके हैं?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के चर्चे जोरों-शोरों पर है। टीवी और ओटीटी पर स्ट्रीम होने से पहले ही ये शो सुर्खियों में छाया हुआ है। वहीं शो से जुड़े नए-नए अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पता चला है कि भारतीय क्रिकेटर की एक्स वाइफ को मेकर्स ने अप्रोच किया है। वो कोई और नहीं बल्कि धनश्री वर्मा हैं। सोशल मीडिया पर इस खबर के काफी चर्चे भी हो रहे हैं। अब अगर धनश्री बिग बॉस में नजर आती हैं तो देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या वो युजवेंद्र चहल संग अपने टूटे रिश्ते पर बात करती हैं या नहीं? चलिए आपको ये भी बताते हैं कि आखिर मेकर्स ने और किन-किन सेलेब्स को शो में आने का न्योता भेजा है?

यह भी पढ़ें: कौन हैं Priyanka Pandit? जो एक्टिंग छोड़ बनीं साध्वी; फेक MMS ने की थी इमेज खराब!

---विज्ञापन---

धनश्री वर्मा को किया अप्रोच

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार धनश्री वर्मा को मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि धनश्री ने इस ऑफर को अपनाया है या नहीं। वहीं अगर धनश्री शो में नजर आती हैं तो शो को भरपूर मसाला मिलने की उम्मीद है। साथ ही उनके तलाक की हकीकत भी ऑडियंस के सामने आ सकती है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर इतने फॉलोअर्स

बता दें धनश्री पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। इसके साथ-साथ वो एक कोरियोग्राफर भी हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वो अपनी डांस रील्स अपलोड करती नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साथ ही वो बॉलीवुड की कई म्यूजिक वीडियोज में आकर अपनी पहचान बना चुकी हैं। युजवेंद्र चहल से हुए तलाक के बाद धनश्री को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। हालांकि दोनों ने कभी भी तलाक की वजह रिवील नहीं की है।

---विज्ञापन---

इन कंटेस्टेंट्स के भी लिस्ट में नाम

बिग बॉस 19 में धनश्री के साथ-साथ और भी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिन्हें मेकर्स अप्रोच कर चुके हैं। इनमें लता सभरवाल, गौतमी कपूर, मुनमुन दत्ता, अनीता हसनंदानी, अपूर्वा मखीजा, धीरज धूपर, कृष्णा श्रॉफ, कनिका मान, राज कुंद्रा, अर्शिफा खान, तनुश्री दत्ता, ममता कुलकर्णी, मिकी मेकओवर, अलीशा पंवार, खुशी दुबे, चिंकी मिंकी, डेजी शाह, पारस कलनावत, पूरव झा, गौरव तनेजा, शरद मल्होत्रा, मिस्टर फैसु और आशीष विद्यार्थी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: क्या स्क्रिप्टेड था Karan Johar का शो The Traitors? वायरल वीडियो में खुली पोल!

---विज्ञापन---
First published on: Jul 09, 2025 11:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola