Bigg Boss 19 Contestants: कलर्स के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 19 जल्द ही शुरू होने वाला है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान तो अभी नहीं हुआ है, लेकिन लगातार शो को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहे हैं। शो जुलाई के आखिर तक शुरू हो सकता है और इसे सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। इस बीच अब बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स ने सेलेब्स को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है, आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से स्टार्स हैं, तो बतौर कंटेस्टेंट शो में नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Lara Dutta के पिता का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से एक्ट्रेस ने दी आखिरी विदाई
मेकर्स ने 7 स्टार्स को भेजा ऑफर!
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 के मेकर्स ने अब तक 7 स्टार्स को अप्रोच किया है। इनमें से कुछ तो टीवी और बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स हैं, अगर वो इस सीजन का हिस्सा बनते हैं, तो टीआरपी तो रफ्तार पकड़ लेगी। आइए आपको बताते हैं कि किन स्टार्स को लेकर चर्चा है कि वो इस साल बिग बॉस 19 के घर में नजर आ सकते हैं।
राम कपूर और गौतमी कपूर
रियल लाइफ कपल राम कपूर और गौतमी कपूर को लेकर खबरें हैं कि इन दोनों मेकर्स ने नए सीजन के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभी ऑफिशियल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर ये दोनों शो का हिस्सा बनते हैं, तो मसाला जरूर लोगों को देखने को मिलेगा।
शरद मल्होत्रा
टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा को भी बिग बॉस 19 का ऑफर मिला है, क्योंकि वो छोटे पर्दे का बड़ा चेहरा रह चुके हैं। हालांकि खबर ये भी है कि उन्होंने ऑफर को मना कर दिया है, लेकिन अब देखना ये है कि क्या मेकर्स शरद को शो के लिए मना लेते हैं और वो नए सीजन में नजर आते है या नहीं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
डेजी शाह
बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह को पिछले साल भी बिग बॉस मेकर्स ने अप्रोच किया था और कहा जा रहा है कि इस साल भी उनको ऑफर भेजा गया है। डेजी शाह फिल्मों से दूर हैं और ऐसे में उनके चांस है कि वो अपने करियर को नई उड़ान देने के लिए शो का हिस्सा बन सकती हैं।
खुशी दुबे
जादू तेरी नजर एक्ट्रेस खुशी दुबे ने खुद कंफर्म किया गया है कि उन्हें सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अब देखना है कि शो का हिस्सा बनती हैं या नहीं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मून बनर्जी
टीवी एक्ट्रेस मून बनर्जी से भी बिग बॉस के मेकर्स बात कर रहे हैं और अगर सब सही रहता है, तो हो सकता है कि इस सीजन एक्ट्रेस मून बनर्जी हमें बिग बॉस के घर में नजर आएं।
शशांक व्यास
बालिका वधु फेम एक्टर शशांक व्यास को लेकर भी खबर है कि उनको बिग बॉस 19 के मेकर्स ने अप्रोच किया है। कलर्स के साथ वो पहले भी काम कर चुके हैं और फैंस भी उनको दोबारा टीवी पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
नील मोटवानी
छोटे पर्दे पर कुमकुम भाग्य, वारिस, ब्रम्हराक्षस 2 जैसे शोज का हिस्सा रहने वाले एक्टर नील मोटवानी भी नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि बिग बॉस 19 को शो के लिए संपर्क किया गया है।
अरहान अंसारी
फिटनेस इन्फ्लुएंसर अरहान अंसारी को भी बिग बॉस सीजन 19 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। अब देखना दिलचस्प है कि क्या वो इस शो का हिस्सा बनते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: 13 साल बाद शाहरुख खान-अजय देवगन का आमना-सामना, Drishyam3-King में होगी कांटे की टक्कर!