Bigg Boss 19: टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 19 की चर्चा जोरों पर चल रही है और फैंस नए सीजन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। एक बार फिर सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस के नए सीजन को होस्ट जो करने वाले हैं, खबर तो ये भी है कि शो अगस्त के पहले हफ्ते से ही टेलीकास्ट होने वाला है। बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में भी इजाफा हुआ जा रहा है और लगातार स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं, जो शो को हिस्सा बन सकते हैं। इस बीच अब एक हसीना का नाम सामने आया है, जो करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में अपने दमदार खेल से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच चुकी है।
यह भी पढ़ें: आखिरी बार पराग त्यागी ने चूमा पत्नी Shefali Jariwala का माथा, दिल चीर देगा वीडियो
‘सेक्रेड गेम्स’ एक्ट्रेस की होगी BB19 में एंट्री?
‘सेक्रेड गेम्स’ एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी लंबे समय बाद अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आई हैं और उनके गेम को लोगों ने पसंद भी किया है। एलनाज नोरौजी को वेबसीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में उनकी एक्टिंग के लिए लोगों ने खूब सराहा था और वो कई फिल्में और सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं। टेली चक्कर की रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘द ट्रेटर्स’ के बाद एलनाज नोरौजी को बिग बॉस 19 के मेकर्स ने अप्रोच किया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘द ट्रेटर्स’ में छा गई हसीना
एलनाज नोरौजी ने बहुत समय के बाद ‘द ट्रेटर्स’ में वापसी की है और अपने गेम से उन्होंने इतने सारे स्टार्स के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। ‘द ट्रेटर्स’ में जिस तरह से एलनाज ने अपने माइंड गेम्स के जरिए शो में खुद को आउट होने से बचाया है, उसी वजह से अब उनको सलमान खान के शो के मेकर्स ने नए सीजन के लिए ऑफर भेजा है। हालांकि अभी एक्ट्रेस ने ऑफर एक्सेप्ट किया है या नहीं, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
गौरव खन्ना बनेंगे नए सीजन का हिस्सा?
बिग बॉस 19 को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं और बीते दिनों खबरें सामने आई थी कि अनुपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना के साथ मेकर्स की बातचीत आखिरी पड़ाव पर है। गौरव खन्ना भी पहले कह चुके हैं कि वो रियलिटी शोज का हिस्सा बनना चाहते हैं और ऐसे में हो सकता है कि सलमान खान के शो के इस सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए। बता दें कि कुछ समय पहले ही गौरव खन्ना ने सेलिब्रेटी मास्टरशेफ के सीजन 1 का खिताब अपने नाम किया है।
यह भी पढ़ें: The Traitors से निकलने के बाद अंशुला कपूर को कराना पड़ गया इलाज? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा