Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

आखिरी बार पराग त्यागी ने चूमा पत्नी Shefali Jariwala का माथा, दिल चीर देगा वीडियो

Shefali Jariwala Last Rites: शेफाली जरीवाला हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं, उनका मुंबई में आज अंतिम संस्कार हुआ। शेफाली को आखिरी विदाई देते हुए पित पराग त्यागी और उनका परिवार बुरी तरह से टूट गया। पराग ने शेफाली को आखिरी विदाई देते हुए उनको आखिरी बार किस किया, उनका दिल चीर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

---विज्ञापन---

shefali jariwala
शेफाली जरीवाला- (Image Credit: Instagram)

Shefali Jariwala Last Rites: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का आज मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया, 27 जून को एक्ट्रेस ने दम तोड़ा था। शेफाली जरीवाला की मौत की खबर से इंडस्ट्री में हर तरह मातम पसरा हुआ है और उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में बिग बॉस 13 के कई कंटेस्टेंट्स शामिल हुए। शेफाली की अंतिम विदाई देते हुए पराग का एक दिल चीर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वो उनके माथे को चूमते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की अधूरी रह गई ये इच्छा

---विज्ञापन---

आखिरी बार चूमा पत्नी का माथा

पराग और शेफाली दोनों टीवी जगत के पॉपुलर कपल थे और पत्नी के निधन से एक्टर टूट गए हैं। पत्नी शेफाली जरीवाला को अंतिम विदाई देते हुए पराग का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो जमीन पर बैठे हुए हैं और अर्थी पर लेटी शेफाली के माथे पर रोते हुए किस कर रहे हैं। पराग के साइड में उनकी सास यानी एक्ट्रेस की मां अपनी बेटी को देखकर रो रही हैं।

---विज्ञापन---

पारस-शहनाज ने दी अंतिम विदाई

शेफाली जरीवाला को आखिरी विदाई देने के लिए पारस छाबड़ा और शहनाज गिल भी पहुंचे थे। बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, आरती सिंह और माहिरा शर्मा तीनों पहले ही पराग के घर पहुंच गए थे, जहां आरती और माहिरा बिलख-बिलखकर रोने लगी थीं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हिंदुस्तानी भाऊ ने निभाया भाई का फर्ज

शेफाली जरीवाला की मौत से सबसे ज्यादा उनके राखी भाई हिंदुस्तानी भाऊ को सदमा पहुंचा है। उन्होंने अपने भाई होने का फर्ज निभाया और शेफाली के पिता को इस मुश्किल घड़ी में एक बेटे की तरह सहारा दिया। हिंदुस्तानी भाऊ खबर सुनते ही अस्पताल पहुंच गए थे, जहां पैपराजी के सामने वो खुद को रोने से रोक नहीं पाए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रोते हुए Shefali Jariwala को पति पराग त्यागी ने दी आखिरी विदाई, बेसुध हुईं मां

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 28, 2025 08:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola