Tuesday, 27 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बेटी की मां दूसरों की बेटियों पर उंगली नहीं उठाती’, मदर पांडे को Eisha की मां ने धोया

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के फैमिली वीक में चाहत पांडे की मां का 'मदर पांडे' अवतार ने सबको चौंका दिया है। लेकिन ईशा और शालीन के वायरल वीडियो पर जब उन्होंने टिप्पणी की तो एक्ट्रेस की मां के सामने उनकी एक न चली। ईशा की मां ने चाहत की मां को बातों से धो दिया।

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 में फैमिली वीक चल रहा है इसके पहले दिन में पांच कंटेस्टेंट के घरवालों ने घर में एंट्री ली है। वहीं दूसरे दिन पांच कंटेस्टेंट को अपनों के आने का इंतजार है। पहले दिन चाहते पांडे की मां की धांसू एंट्री से तो बिग बॉस से लेकर सभी घर वाले दंग रह गए। आते ही उन्होंने अविनाश मिश्रा की क्लास लगाई और उनकी बेटी के कैरेक्टर पर सवाल उठाने पर एक्टर को खूब लताड़ा। इसके बाद रजत दलाल पर भी चाहत को यूज एंड थ्रो करने के आरोप लगाए। लेकिन ऐसा ही एक वाक्या घर में हुआ जब ईशा और शालीन के वायरल वीडियो पर उन्होंने टिप्पणी करना चाही। इसपर ईशा की मां ने तुरंत उन्हें जवाब देकर उनको धो दिया। इसके बाद चाहत की मां चुप हो गईं।

चाहत पांडे की मां ने शालीन को लेकर उड़ाया मजाक

बिग बॉस 18 से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चाहत पांडे और ईशा सिंह अपनी-अपनी मांओं के साथ बैठी हैं। दोनों आपस में बातचीत कर रहे होते हैं इसी दौरान चाहत की मां ने एक्टर शालीन का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “शालीन जी के साथ वो गाड़ी की पूजा कर रही है। हजारों रील ईशा की वायरल हो गई। बता रहे हैं कि बहूरानी कर रही हैं आरती।” इस बात पर चाहत और उनकी मां हंसने लगीं, लेकिन ईशा और उनकी मां को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई।

---विज्ञापन---

ईशा की मां ने दिया करारा जवाब

चाहत की मां की बातों का ईशा की मां ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जो दिमाग के पैदल लोग होते हैं, वे अपने को बड़ा दिखाने के लिए दूसरों को गंदा दिखाते हैं। जब आपके पास बेटी हो, तब कभी किसी की बेटी के बारे में गलत मत बोलो। वक्त कब पलट जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं होता।” चाहत और ईशा की मां के बीच हुई इस बातचीत ने घर के माहौल में तनाव ला दिया है।

यह भी पढे़ं:  Family Week में फिर दिखेंगे 5 कंटेस्टेंट के घरवाले, जानें किस के घर से आएगा कौन?

---विज्ञापन---

किस वीडियो का चाहत की मां ने किया जिक्र?

बता दें कि सलमान खान ने वीकेंड के वार पर ईशा सिंह से अविनाश संग रिलेशन पर बात की थी। इस दौरान एक्टर ने उनके बाहर के बॉयफ्रेंड शालीन के बारे में भी पूछा था जिस पर एक्ट्रेस ने बताया था कि वो सिर्फ उनके क्लोज फ्रेंड हैं। सलमान द्वारा जिक्र किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर शालीन और ईशा के कई वीडियो वायरल होने लगे। एक वीडियो में शालीन और उनकी मां नई कार के साथ नजर आती हैं। कार की पूजा के लिए शालीन की मां ईशा को थाली पकड़ते हैं। इसी वीडियो का जिक्र चाहत की मां बिग बॉस 18 के फैमिली वीक के दौरान कर रही हैं।

यह भी पढे़ं: KBC 16: घरों में काम करती हैं मां, भाई ने कर्जा लेकर भरी फीस; कुछ ऐसी है अन्नू की कहानी

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 02, 2025 12:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो