---विज्ञापन---

विनर की रेस में मुनव्वर फारूकी सबसे आगे, खतरे में पड़े अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे का हाल बेहाल

Bigg Boss 17 Winner: मन्नारा चोपड़ा भी टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस के फैंस का ये भी मानना है कि वो शो की विनर बन सकती हैं....

Bigg Boss 17 winner
Bigg Boss 17 winner

Bigg Boss 17 Winner: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17 Winner) अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है। ग्रैंड फिनाले में बस कुछ समय का वक्त बचा है। ऐसे में फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को विनर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी के बीच विनर बनने की जंग छिड़ गई है। शो अपने ग्रैंड फिनाले से बस तीन दिन दूर है। ऐसे में वोटिंग के आंकड़ों में भारी फेरबदल देखा जा रहा है। ऐसे में कौन सलमान खान के इस शो का विनर बन सकता है आइए जानते हैं….

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui)

बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने की रेस में मुनव्वर फारूकी (Bigg Boss 17 Winner) सबसे आगे देखे जा रहे हैं। मुनव्वर को शो में काफी पसंद किया गया। वहीं, वोटिंग की रेस में भी वो सबसे आगे हैं और उन्होंने पहले नबंर की गद्दी नहीं छोड़ी है। मुनव्वर को 35 प्रतिशत वोट्स मिले हैं। इसके साथ ही वो सबसे ऊपर हैं।

अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar)

वहीं, दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार सबसे आगे चल रहे हैं। मुनव्वर के साथ अभिषेक कुमार ने भी वोटिंग में अंकिता लोखंडे को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक को 29 प्रतिशत वोट मिले हैं।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

अंकिता लोखंडे की बात करें तो वो बिग बॉस 17 की मजबूत प्रतिभागी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस शो की विनर बन सकती हैं, लेकिन वोटिंग की मानें तो अंकिता रेस में मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार से काफी पीछे चल रही हैं। उन्हें 26 प्रतिशत वोट मिले हैं। इसके साथ ही वो तीसरे नंबर पर आ गई हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस के विनर के नाम को लेकर काम्या पंजाबी का शॉकिंग खुलासा

मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra)

शो की एक और दमदार कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा भी टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस के फैंस का ये भी मानना है कि वो शो की विनर बन सकती हैं। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि आखिरी मौके में शो का पूरा गेम पलट सकता है।

अरुण माशेट्टी (Arun Mahashetty)

बिग बॉस 17 के विनर के रेस में अरुण माशेट्टी को लगभग बाहर माना जा रहा है। वो टॉप 5 की लिस्ट में तो हैं, लेकिन विनर की लिस्ट से बाहर नजर आ रहे हैं। उन्हें कुछ प्रतिशत ही वोट मिले हैं। वोटिंग के मुताबिक, अरुण विनर की रेस में सबसे पीछे हैं।

First published on: Jan 25, 2024 04:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.