Friday, 19 September, 2025
TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल जल्द बनेंगे पिता, वाइफ रितिका ने दी गुड न्यूज

Bigg Boss 17 Fame Anurag Dobhal: यूके 07 राइडर के नाम से फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी वाइफ रितिका अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। बाबू भैया ने एक पोस्ट के जरिए इस गुड न्यूज को शेयर किया है।

Bigg Boss 17 Fame Anurag Dobhal, Bigg Boss 17, Anurag Dobhal, UK 07 Rider, Babu Bhaiya, Anurag Dobhal wife
अनुराग डोभाल जल्द बनेंगे पिता। Photo Credit- Instagram

Bigg Boss 17 Fame Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 में नजर आ चुके फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल जल्द अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने वाले हैं। उनकी वाइफ रितिका प्रेग्नेंट हैं और ये कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। इस गुड न्यूज को खुद अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके बाद से उनके फैंस काफी खुश हैं और अनुराग डोभाल को बधाई देते नहीं थक रहे हैं।

अनुराग ने शेयर किया वीडियो

यूके 07 राइडर के नाम से फेमस अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए वह अपनी वाइफ रितिका की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस तक पहुंचा रहे हैं। वीडियो एक अस्पताल का है, जहां अनुराग अपनी वाइफ रितिका को लेकर पहुंचे हैं। इस दौरान डॉक्टर कंफर्म करते हैं कि रितिका मां बनने वाली हैं। अनुराग ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘एक छोटा सा अमेरिका आने वाला है।’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: क्या कैप्टेंसी टास्क की बलि चढ़ेगी अभिषेक-अशनूर की दोस्ती? प्रोमो में दिखा सबूत

फैंस दे रहे बधाई

उधर, इस गुड न्यूज के आते ही अनुराग डोभाल के फैंस उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘मुबारक हो पापा बनने की खुशी में।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत मुबारक हो आपको।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मुबारक हो! पापा बनने वाले हैं बाबू भैया।’ एक अन्य ने लिखा, ‘मेरा बाबू बड़ा हो गया है। आपको ये खुशियां बहुत मुबारक हो।’

शादी के 5 महीने बाद सुनाई गुड न्यूज

बता दें कि अनुराग डोभाल ने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका से इसी साल 5 मार्च, 2025 को सगाई की थी। इसके बाद 30 अप्रैल, 2025 को दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई थी। दोनों ने अपने होमटाउन देहरादून, उत्तराखंड में शादी की थी जिसमें सिर्फ फैमिली और करीबी लोग शामिल हुए थे। अब शादी के पांचवें महीने में अनुराग डोभाल और रितिका अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। 

First published on: Sep 18, 2025 02:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.