---विज्ञापन---

खुलासा! ‘बबीता जी’ नहीं ये है ‘टप्पू’ का असली प्यार, पोस्ट शेयर कर किया इजहार

Raj Anadkat: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता और राज अनादकट इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते दिनों ऐसे खबरें सामने आई थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि, इन खबरों को मुनमुन दत्ता ने सिरे से खारिज किया था और इन्हें बेबुनियाद बताया […]

taarak mehta ka ooltah chashmah Raj Anadkat Shared instagram post after engagment rumours with munmmun dutta aka babita ji
मुनमुन दत्ता और राज अनादकट

Raj Anadkat: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता और राज अनादकट इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते दिनों ऐसे खबरें सामने आई थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि, इन खबरों को मुनमुन दत्ता ने सिरे से खारिज किया था और इन्हें बेबुनियाद बताया था।

बबीता जी नहीं तो कौन है टप्पू का प्यार? (Raj Anadkat)

इस बीच मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों पर विराम लगाया है। हाल ही में एक वीडियो शेयर कर ‘टप्पू’ यानी राज अनादकट ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका असली प्यार कौन है?

पोस्ट शेयर कर राज अनादकट ने जताया प्यार

पोस्ट शेयर करते हुए राज अनादकट ने क्रिकेट के प्रति अपना प्यार दिखाया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यह कितना शानदार मैच था, चेन्नई सिंगम्स, आईएसपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से इसे हासिल किया। अपने शानदार वाइब्स के साथ हर पल का आनंद लिया ibis india।’

यह भी पढ़ें- खुलासा! क्या सच में ‘बबीता जी’ ने की ‘टप्पू’ से सगाई? खुद मुनमुन दत्ता ने बताई सच्चाई

सगाई की अफवाहे हुईं थी वायरल

दरअसल, बीते दिनों ऐसी अफवाहें सामने आई थीं कि अपने से 9 साल छोटे राज अनादकट से मुनमुन दत्ता ने सगाई कर ली है। कहा जा रहा था कि दोनों ने अपने परिवार वालों की मौजुदगी में एक-दूसरे को रिंग पहनाई है, जिसके बाद खुद मुनमुन दत्ता ने इन अफवाहों पर विराम लगाया था।

मुनमुन दत्ता ने सगाई की खबरों को बताया था फर्जी

उन्होंने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा था कि ये फर्जी खबर है हमारी सगाई नहीं हुई है। ये सब बस एक अफवाह मात्र है। इन खबरों पर कृप्या ध्यान न दें। बता दें कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट कि उम्र में 9 साल का अंतर है। दोनों के अफेयर की अफवाहें लंबे समय से आ रही हैं।

First published on: Mar 15, 2024 07:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.