Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

‘उसको अपना कर्मा मिल…’, यूट्यूबर Anurag Dobhal के एक्सिडेंट पर भाई ने कही ये बात, बोले- ‘मेरी तरफ से…’

YouTuber Anurag Dobhal's Brother Kalam Ink: यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं, एक्सीडेंट के बाद से ही वो अस्पताल में भर्ती हैं. अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर ने लाइव स्ट्रिमिंग दौरान खुद ही अपनी गाड़ी को डिवाइडर से टक्करा दिया था. जिसके बाद उन्होंने अस्पताल भर्ती करवाया गया. हाल ही में उनके पापा इसको लेकर बयान सामने आया था. वहीं, अब यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक इस पूरे मामले पर रिएक्शन सामने आया है.

यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक्सीडेंट के बाद से जहां कुछ लोग यूट्यूबर को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं, अनुराग को सपोर्ट करने वाले फैंस सोशल मीडिया पर उनके परिवार को ट्रोल कर रहे हैं.

अब इस मामले पर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने काफी कुछ कहा है. कलम इंक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. अब कलम इंक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

म्यूजिशियन कलम इंक ने अपनी इस इंस्टा स्टोरी पोस्ट में लिखा, ‘इस टॉपिक पर मेरी तरफ से ये लास्ट रिएक्शन था. जो गलत होगा उसका कर्मा उसको मिल जाएगा. आप और मैं कोई नहीं होते सच-झूठ साबित करने वाले.'

कलम इंक ने आगे लिखा, 'मैंने अपनी वीडियो में किसी पर कोई भी आरोप नहीं लगाए. ना कोई चैट दिखाई और ना ही कोई रिकॉर्डिंग लीक की. मैंने अपनी वीडियो में बस सच को सामने रखा है.'

कलम इंक ने आगे ये भी लिखा कि इसके बाद जिसे भी उन्हें गाली देनी है, तो वो दे सकता है. उन्होंने आगे लिखा, 'जब ये चीज आपके साथ होगी तो मैं दावे के साथ कहता हूं कि आप भी ऐसे ही काम करेंगे.’

कलम इंक ने अपनी बात को पूरा करते हुए आगे लिखा, ‘मैं मेरे मां-बाप का अकेला सहारा हूं, और मैं वादा करता हूं, मैं उन्हें जरूर खुद पर गर्व महसूस कराऊंगा. सबको प्यार, सबको जीत.’

First published on: Mar 11, 2026 10:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.